फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs Australia Highlights: Ahmedabad Test Day 2 Cricket Scorecard R Ashwin, Usman Khwaja, Cameron Green

IND vs AUS 4th Test: अश्विन के छह विकेट की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई पारी 480 रन पर सिमटी, भारत 36/0, रोहित-गिल नाबाद

Fri, 10 Mar 2023 05:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 10 Mar 2023 05:39 PM IST
सार

टीम इंडिया अभी ऑस्ट्रेलिया से 444 रन पीछे है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 480 रन पर समाप्त हुई थी। उस्मान ख्वाजा ने 180 रन, कैमरन ग्रीन ने 114 रन और टॉड मर्फी ने 41 रन की पारी खेली थी।

विज्ञापन
India Vs Australia Highlights: Ahmedabad Test Day 2 Cricket Scorecard R Ashwin, Usman Khwaja, Cameron Green
अहमदाबाद टेस्ट में दूसरे दिन रविचंद्रन अश्विन ने शानदार प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 36 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम को आज 10 ओवर बैटिंग करनी पड़ी। फिलहाल कप्तान रोहित शर्मा 33 गेंदों में 17 रन और शुभमन गिल 27 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया से 444 रन पीछे टीम इंडिया

टीम इंडिया अभी ऑस्ट्रेलिया से 444 रन पीछे है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 480 रन पर समाप्त हुई थी। उस्मान ख्वाजा ने 180 रन, कैमरन ग्रीन ने 114 रन और टॉड मर्फी ने 41 रन की पारी खेली थी। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने छह विकेट झटके थे। तीसरे दिन भारतीय टीम रोहित-शुभमन द्वारा मिली अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील करना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई पारी 480 रन पर समाप्त

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की पहली पारी 480 रन पर समाप्त हो गई। शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 255 रन से आगे खेलना शुरू किया। तब उस्मान ख्वाजा और कैमरन ग्रीन क्रीज पर मौजूद थे। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 208 रन की साझेदारी निभाई। आउट होने से पहले कैमरन ग्रीन ने टेस्ट करियर का अपना पहला शतक जड़ा। वह 170 गेंदों में 114 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन ने ग्रीन को विकेटकीपर केएस भरत के हाथों कैच कराया। इसी ओवर में अश्विन ने एलेक्स कैरी को भी पवेलियन भेजा। कैरी खाता भी नहीं खोल सके। 

image
विज्ञापन

मर्फी और लियोन ने 70 रन की साझेदारी की

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 387 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन ने मिचेल स्टार्क को शॉर्ट लेग पर श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। स्टार्क छह रन बना सके। चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट गंवाकर 409 रन बनाए थे। चायकाल के बाद पहले ही ओवर में अक्षर पटेल ने उस्मान ख्वाजा को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 422 गेंदों में 180 रन बना सके। इसके बाद नाथन लियोन और टॉड मर्फी ने नौवें विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी निभाई। अश्विन ने मर्फी (41) को एल्बीडब्ल्यू और फिर लियोन (34) को कोहली के हाथों कैच करा ऑस्ट्रेलियाई पारी को 480 रन पर खत्म कर दिया।

image

अश्विन के नाम कीर्तिमान

अश्विन ने इस पारी में कुल छह विकेट झटके। 32वीं बार उन्होंने टेस्ट में पारी में पांच विकेट लिए हैं। वहीं, भारतीय जमीन पर 26वीं बार उन्होंने ऐसा किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सातवीं बार अश्विन ने टेस्ट में पारी में पांच विकेट लिए हैं। वह अब तक कंगारुओं के खिलाफ टेस्ट में 113 विकेट ले चुके हैं। अश्विन के अलावा शमी को दो विकेट मिले। वहीं, अक्षर-जडेजा को एक-एक विकेट मिला।

image

पहले दिन क्या हुआ था?
अहमदाबाद की सपाट पिच पर ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले विकेट के लिए हेड और ख्वाजा ने 61 रन जोड़े। इसके बाद हेड (32) और लाबुशेन (3) आउट हुए, लेकिन स्मिथ ने ख्वाजा के साथ बड़ी साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को बेहतर स्थिति में पहुंचाया। स्मिथ (38) अर्धशतक नहीं लगा पाए और उनके बाद आए पीटर हैंड्सकॉम्ब (17) भी छोटे स्कोर पर पवेलियन लौट गए। हालांकि, इसके बाद पहले दिन ग्रीन और ख्वाजा ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया। इस बीच ख्वाजा ने अपना शतक भी पूरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed