Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Australia first T20 Match Highlights and match result Manuka Oval stadium Canberra

IND vs AUS: बारिश के कारण पहला टी20 बेनतीजा समाप्त, लय में नजर आए कप्तान सूर्यकुमार; गिल के साथ की साझेदारी

Wed, 29 Oct 2025 04:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 29 Oct 2025 04:55 PM IST
सार

भारत ने 9.4 ओवर में जब एक विकेट पर 97 रन बनाए थे, तब तेज बारिश के कारण मैच फिर रुका। लेकिन इसके बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और लगातार बारिश के कारण मैच बेनतीजा घोषित करना पड़ा।

विज्ञापन
India vs Australia first T20 Match Highlights and match result Manuka Oval stadium Canberra
गिल और सूर्यकुमार - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार को कैनबरा में खेला गया पहला टी20 मुकाबला बारिश में धुल गया जिस कारण मैच बेनतीजा समाप्त हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। बारिश ने मैच में दो बार खलल डाली। पहली बार मैच पांच ओवर की समाप्ति पर रुका, लेकिन दो ओवर की कटौती कर इसे दोबारा शुरू किया गया। जब मैच दोबारा शुरू हुआ तो 18-18 ओवर का मुकाबला कराने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

बारिश के कारण दो बार रुका खेल
भारत ने 9.4 ओवर में जब एक विकेट पर 97 रन बनाए थे, तब तेज बारिश के कारण मैच फिर रुका। लेकिन इसके बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और लगातार बारिश के कारण मैच बेनतीजा घोषित करना पड़ा। भारत के लिए इस मैच में शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अच्छी बल्लेबाजी की और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। गिल और सूर्यकुमार ने खेल रुकने तक 62 रनों की साझेदारी कर ली थी। सूर्यकुमार 24 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 39 रन और गिल 20 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद रहे। अभिषेक शर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए जिनका विकेट नाथन एलिस ने लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश की कम थी संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, कैनबरा में बुधवार को छिटपुट बारिश होने की संभावना थी, लेकिन मैच के वक्त बारिश की बेहद संभावना कम थी। स्थानीय समयानुसार, शाम छह से सात बजे के बीच बारिश की संभावना 16 से 20 प्रतिशत थी, लेकिन बारिश पूर्वानुमान के उलट हुई। 
विज्ञापन

मार्श ने जीता 18वां टॉस
इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 18वां टॉस जीता। दिलचस्प बात यह है कि इन सभी मैचों में उन्होंने लक्ष्य का बचाव करने का फैसला लिया। मार्श ने भारत के खिलाफ लगातार चौथा टॉस जीता है। दरअसल, इससे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी मार्श ने सभी मुकाबलों में टॉस जीता था और अब टी20 सीरीज के पहले मैच में भी वह टॉस जीतने में सफल रहे।  

अर्शदीप नहीं बना सके जगह, कुलदीप को मौका
भारत के लिए इस मैच से जहां तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई तो वहीं अर्शदीप सिंह प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना सके। माना जा रहा था कि बुमराह के साथ अर्शदीप दूसरे छोर से जिम्मा संभालेंगे, लेकिन वह इस मैच के लिए एकादश में शामिल नहीं थे। भारत इस मैच में हर्षित और बुमराह के रूप में दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाज के साथ उतरा था, जबकि अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के रूप में टीम में तीन स्पिनर शामिल थे। वहीं, विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन पहली पसंद रहे और जितेश शर्मा का टीम में आने का इंतजार बढ़ गया है। वहीं, रिंकू सिंह भी एकादश से बाहर थे। हालांकि, गेंदबाजों को मैदान पर उतरने का मौका ही नहीं मिल सका। 

आखिरकार फॉर्म में दिखे सूर्यकुमार
भारत के लिए राहत की बात यह रही कि कप्तान सूर्यकुमार लंबे समय बाद रंग में नजर आए। सूर्यकुमार यादव फॉर्म हासिल करने के लिए जूझ रहे थे, लेकिन उन्होंने इस मैच से फॉर्म में वापसी की। सूर्यकुमार और गिल तेजी से खेल रहे थे। सूर्यकुमार ने इस दौरान बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में 150 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के पांचवें और भारत के दूसरे बल्लेबाज बने। भारतीयों में अब तक रोहित शर्मा ही उनसे पहले यह उपलब्धि हासिल कर सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed