फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 4th Test Weather: India vs Australia Weather Forecast Melbourne MCG Stadium Pitch Report

IND vs AUS Weather: मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन बारिश बनेगी विलेन? जानिए क्या कहती है मौसम रिपोर्ट

Wed, 25 Dec 2024 09:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 25 Dec 2024 09:13 PM IST
सार

Ind vs Aus 4th Test Melbourne Weather Forecast: इस सीरीज में अब तक बारिश कई मौकों पर विलेन साबित हुई है। अब चौथे टेस्ट से पहले हर किसी के मन में यही सवाल है कि क्या मेलबर्न में भी बारिश रोढ़ा बनेगी। एक्यू वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मुकाबले का पहला दिन बारिश से प्रभावित नहीं होगा। हालांकि, गर्मी मुसीबत बन सकती है।

विज्ञापन
IND vs AUS 4th Test Weather: India vs Australia Weather Forecast Melbourne MCG Stadium Pitch Report
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार (26 दिसंबर) से  मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेला जाएगा। इस मैच भारतीय टीम सीरीज में बढ़त बनाने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। शुरुआती तीन मैचों के बाद फिलहाल दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं।  भारत ने पहला मैच जीता था, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड टेस्ट में वापसी की थी। गाबा टेस्ट बारिश से बाधित रहा था और लगातार खेल प्रभावित होने के चलते ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। 
विज्ञापन

IND vs AUS 4th Test Weather: India vs Australia Weather Forecast Melbourne MCG Stadium Pitch Report
मैच के दौरान बारिश - फोटो : BCCI
बारिश से प्रभावित होगा पहले दिन का खेल?
इस सीरीज में अब तक बारिश कई मौकों पर विलेन साबित हुई है। अब चौथे टेस्ट से पहले हर किसी के मन में यही सवाल है कि क्या मेलबर्न में भी बारिश रोढ़ा बनेगी। एक्यू वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मुकाबले का पहला दिन बारिश से प्रभावित नहीं होगा। हालांकि, गर्मी मुसीबत बन सकती है। मेलबर्न में तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs AUS 4th Test Weather: India vs Australia Weather Forecast Melbourne MCG Stadium Pitch Report
रोहित शर्मा - फोटो : X
दो स्पिनरों के साथ उतर सकता है भारत
बेहद गर्मी के बीच माना जा रहा है कि चौथे टेस्ट में दो स्पिनरों के साथ खेलना बेहतर रहेगा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में देखा गया है कि एमसीजी की पिच ने तेज गेंदबाजों को मदद दी है और उस पर दरारें भी कम पड़ी हैं। कुछ वर्षों में यहां दो स्पिनरों के साथ उतरने की रणनीति फली नहीं है। हालांकि नाथन लियोन इस पिच पर काफी सफल रहे हैं। अगर भारत दो स्पिनरों रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर को खिलाता है तो उसे नीतीश रेड्डी या आकाश दीप में से एक को बाहर बिठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

IND vs AUS 4th Test Weather: India vs Australia Weather Forecast Melbourne MCG Stadium Pitch Report
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला
एमसीजी में भारत का पलड़ा भारी
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में भारत का पलड़ा ऑस्ट्रेलिया पर भारी है। पिछले 10 वर्षों में टेस्ट में यह ग्राउंड भारत के लिए अजेय किला बना हुआ है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर 2014 से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल तीन मुकाबले खेले हैं और उसे दो में जीत मिली है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। वहीं, पैट कमिंस की अगुआई वाली टीम पिछले 10 वर्षों में एमसीजी पर भारत के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर सकी है। यह आंकड़े भारत के लिए राहत देने वाले हैं क्योंकि टीम की नजरें बढ़त हासिल करने पर टिकी हुई हैं।

IND vs AUS 4th Test Weather: India vs Australia Weather Forecast Melbourne MCG Stadium Pitch Report
डब्ल्यूटीसी अंक तालिका - फोटो : अमर
डब्ल्यूटीसी फाइनल में किस तरह पहुंच सकता है भारत?
भारत के लिए मेलबर्न टेस्ट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। डब्ल्यूटीसी 2023-25 चक्र के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले दो मैचों में हार से बचना होगा। भारत शेष दो मैचों में एक ड्रॉ और एक जीत दर्ज कर सका तो भी उसकी उम्मीदें रहेंगी। गाबा टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद अब भारत अधिकतम 138 अंक हासिल कर सकता है और उसकी पीसीटी 60.52 पहुंच सकती है अगर वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न और सिडनी टेस्ट में जीत दर्ज करने में सफल रहा। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम अगर अगले दो मैच जीतने में सफल रही तो वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 3-1 से अपने नाम कर लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed