IND vs AUS: बॉक्सिंग-डे टेस्ट में भारत की विशाल जीत, सीरीज 1-1 से बराबर, 7 जनवरी से तीसरा टेस्ट
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव क्रिकेट स्कोर: भारतीय टीम ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट के चौथे ही दिन मैदान मार लिया। कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में टीम इंडिया ने आठ विकेट के विशाल अंतर से न सिर्फ मैच अपने नाम किया बल्कि चार मैच की टेस्ट सीरीज भी 1-1 से बराबरी कर ली। इससे पहले एडिलेड में खेला गया डे-नाइट टेस्ट मैच भारत ने शर्मनाक अंदाज में गंवाया था। टीम इंडिया पिछले छह साल से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग-डे टेस्ट में हारी नहीं है। पिछली बार दिसंबर 2018 में मेलबर्न टेस्ट में ही भारत ने विशाल जीत हासिल की थी जबकि दिसंबर 2014 में इसी मैदान पर बॉक्सिंग-डे टेस्ट ड्रॉ रहा था।
लाइव अपडेट
रहाणे के शतक के बाद कभी नहीं हारा भारत
रहाणे का यह 12वां शतक था। इस दौरान नौ मैच में भारत को जीत मिली तो अन्य तीन मुकाबले ड्रॉ पर छूटे।The cover drive on the up! A stunning shot from Ajinkya Rahane and a pretty good snapshot of India's performance in the second Test.@hcltech | #AUSvIND pic.twitter.com/Kx5g3GE5T2
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 29, 2020
मैच का लेखा-जोखा
https://t.co/eQNZo0Ou2G! 👏👏#TeamIndia bounce back in style to beat Australia by 8⃣ wickets to level the four-match series. 👍👍 #AUSvIND
— BCCI (@BCCI) December 29, 2020
Scorecard 👉 https://t.co/lyjpjyeMX5 pic.twitter.com/FgepGB00uE
दो डेब्यूटेंट बने जीत के हीरो
भारत ने आठ विकेट से जीता बॉक्सिंग-डे टेस्ट
ऑस्ट्रेलिया ने छोड़ा मैच का आठवां कैच
भारत को जीत के लिए 13 रन चाहिए था, तब बड़ा शॉट मारने की फिराक में रहाणे ने गेंद हवा में मारी। मिचेल स्टार्क गेंद तक पहुंच तो गए थे, लेकिन लपक नहीं पाए। गेंदबाज नाथन लियोन समेत समूचा ऑस्ट्रेलिया निराश। हालांकि अब काफी देर हो गई।जीत 18 रन ही दूर
शुभमन गिल को देख अजिंक्य रहाणे भी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। हेजलवुड की फेंकी पहली शॉर्ट गेंद को जोरदार कट मारकर बाउंड्री के लिए भेजा तो फिर अंतिम बॉल पर भी बाउंड्री लगाई। ओवर से 10 रन। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 52/2 शुभमन गिल (25) और अजिंक्य रहाणे (19)Smashed with authority from Rahane! #AUSvIND pic.twitter.com/lkPbgayOiS
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 29, 2020