फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS 2nd Test Match Highlights: बारिश की वजह से खेल जल्दी खत्म, अजिंक्य रहाणे का कप्तानी शतक

Sun, 27 Dec 2020 01:02 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 27 Dec 2020 01:02 PM IST
खास बातें

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव क्रिकेट स्कोर: कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे के 12वें शतक के बूते भारत ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट में पकड़ मजबूत कर ली है। मेलबर्न में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खराब मौसम की वजह से जल्दी खत्म कर दिया गया। ऑस्ट्रेलिया के 195 रन के जवाब में भारत ने स्टंप्स तक 277/5 रन बना लिए है। 82 रन की लीड उसके पास है। रवींद्र जडेजा भी फिफ्टी के करीब है।

विज्ञापन
India vs Australia Live Cricket Score Boxing Day Test 2nd Match Day 2 Scorecard News Updates
अजिंक्य रहाणे - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

12:54 PM, 27-Dec-2020

दिग्गज कर रहे रहाणे की जमकर तारीफ





12:41 PM, 27-Dec-2020

दूसरे दिन के खेल के बाद भारत बेहद मजबूत

विज्ञापन
12:33 PM, 27-Dec-2020

मेलबर्न में मौसम की वजह से खेल जल्दी खत्म

दिन का खेल खत्म होने ही वाला था तभी बारिश और बेहद तेज हवाओं ने मैच में खलल डाला। पिच को आनन-फानन में कवर्स से ढका गया है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत का स्कोर 91.3 ओवर में 277/5 अजिंक्य रहाणे (104) और रवींद्र जडेजा (40) इस तरह भारत के पास 82 रन की अहम लीड भी हो चुकी है। तीसरे सेशन में कुल 28 ओवर हुए, जिसमें बिना किसी नुकसान के 88 रन बने।
 
12:26 PM, 27-Dec-2020

रहाणे का दूसरी बार कैच छूटा

स्टीव स्मिथ ने 73 रन पर तो मैथ्यू वेड ने 104 रन पर कैच छोड़ा। दोनों ही बेहद आसान मौके थे। दिलचस्प है कि दोनों ही बार गेंदबाज मिचेल स्टार्क ही थे।
12:15 PM, 27-Dec-2020

100 रन की साझेदारी भी पूरी

90 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 274/5 अजिंक्य रहाणे (104) और रवींद्र जडेजा (38) अब भारत के पास 81 रन की अहम बढ़त हो गई।
12:10 PM, 27-Dec-2020

विपरित हालातों में रहाणे ने दिखाया दम

विराट की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम का प्रदर्शन सवालों के घेरे में था। एडिलेट टेस्ट में मिली शर्मनाक हार से टीम का मनोबल टूटा हुआ था। मैच में टॉस गंवाने के बाद पहले अपनी कप्तानी से प्रभावित किया। गेंदबाजों के इस्तेमाल से ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रन पर समेट दिया। अब नाजुक हालात में एक छोर में टिके रहे और भारत की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:06 PM, 27-Dec-2020

MCG में दो शतक लगाने वाले एशियाई बल्लेबाज

12:01 PM, 27-Dec-2020

चौके से रहाणे ने पूरा किया शतक

195 गेंदों में रहाणे के करियर का 12वां शतक, बतौर कप्तान पहला और ऑस्ट्रेलिया में दूसरा शतक, पहला भी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ही आया था।
 
11:50 AM, 27-Dec-2020

नई गेंद से विकेट नहीं रन आ रहे

80 ओवर के बाद भारत का स्कोर 232/5 था। तभी विकेट की तलाश में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने नई गेंद ली। अमूमन जब-जब मैच में यह बदलाव होता है, गेंदबाजी टीम को सफलता मिलती है, लेकिन इसके विपरित अगले पांच ओवर में 24 रन आ गए। भारत का स्कोर 256/5, लीड 61 रन की हो गई।

11:40 AM, 27-Dec-2020

भारत के पास 56 रन की बढ़त

83 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 251/5 अजिंक्य रहाणे (88) और रवींद्र जडेजा (31)
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed