फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Vs Australia 2017 Third Test Live From Ranchi Day 3

IndVsAus: तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत अभी भी 91 रन पीछे

Sat, 18 Mar 2017 05:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Sat, 18 Mar 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
India Vs Australia 2017 Third Test Live From Ranchi Day 3
चेतेश्वर पुजारा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत अभी भी मेहमान टीम से 91 रन पीछे है। भारत ने 6 विकेट खोकर 360 रन बना लिए हैं। वहीं चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट करियर का 11वां शतक जड़ा। 

विज्ञापन


भारत सीरीज में पहली बार 300 रनों के पार पहुंचा है। चेतेश्वर पुजारा 130 रन और रिद्धिमान शाह 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। हालांकि आज भारत ने अपनी गलतियों की वजह से ज्यादात्तर विकेट गंवाए।
विज्ञापन


विराट कोहली चोटिल होने के बाद भी बैटिंग करने उतरे, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर सके और पैट कमिन्स की गेंद पर 6 रन के निजी स्कोर पर स्टीव स्मिथ को कैच थमा बैठे। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 451 रन पर सिमट गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




LIVE UPDATE:-

3:52PM- बैंटिंग करने आए विकेट कीपर बल्लेबाज रिद्धिमान शाह।

3:49PM-  भारत का छठा विकेट गिरा। आर अश्विन पैट कमिन्स की गेंद पर कीपर मैथ्यू को कैच दे बैठे।

3:20PM- बैटिंग करने आए रविचंद्रन अश्विन।

3:15PM- भारत का पांचवां विकेट गिरा। नायर 23 रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर आउट हुए। 

2:41PM- चाय के बाद फिर शुरु हुआ खेल।

2:20PM- चाय तक भारत का स्कोर चार विकेट खोकर 303 रन है। 

01:56PM-  चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा टेस्ट करियर का 11वां शतक

01:45PM- भारत का चौथा विकेट गिरा, अजिंक्या रहाणे 14 रन बनाकर आउट

01:25PM- शतक के करीब पहुंचे पुजारा, भारत का स्कोर 250 के पार

12:52PM- भारत को लगा तीसरा झटका, कप्तान कोहली 6 रन बनाकर कैच आउट

12:44PM- भारत का स्कोर 80 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 218 रन

12:40PM- चेतेश्वर पुजारा ने अपने टेस्ट करियर का 15वां अर्धशतक जड़ा

12:30PM- भारत का स्कोर 200 के पार, पुजारा अर्धशतक के करीब

12:26PM- कयास लगाए जा रहे थे की कंधे की चोट के चलते कप्तान विराट कोहली 6-7 दिन तक के लिए आराम कर सकते हैं, लेकिन अब कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया से मिली बड़ी चुनौती से निपटने के लिए कमर कस ली है।

12:23PM- लंच के बाद खेल शुरू, कंधे में चोट के बावजूद खेलने आए कप्तान विराट कोहली

11:48AM- लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 193 रन, ऑस्ट्रेलिया से 258 रनों से पीछे

11:43AM- भारत का स्कोर 74.4 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 193 रन। ऑस्ट्रेलिया से 258 रन पीछे

11:38AM- भारत को लगा दूसरा झटका, मुरली विजय 82 रन बनाकर स्टंप आउट

11:30AM- भारत का स्कोर 70 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 192 रन

11:28AM- शतक के करीब पहुंचे मुरली विजय, 82 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद

11:00AM- भारत का स्कोर 150 के पार, पुजारा-विजय की सधी हुई बल्लेबाजी।

10:25AM- भारत का स्कोर 54 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 141 रन।

9:32AM- तीसरे दिन का खेल शुरू, मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed