फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 1st T20 Live Streaming, Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs Australia T20 Match

IND vs AUS Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नई जर्सी में उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब-कहां, कैसे देखें मैच

Tue, 20 Sep 2022 06:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 20 Sep 2022 06:33 PM IST
सार

एशिया कप में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद प्लेइंग कॉम्बिनेशन को लेकर खूब सवाल उठे थे। पूर्व क्रिकेटर्स ने आरोप लगाए थे कि रोहित अब तक सटीक-11 खिलाड़ियों को नहीं चुन पाए हैं। हालांकि, इस सीरीज के जरिये रोहित आलोचकों के मुंह पर ताला लगाना चाहेंगे।

विज्ञापन
IND vs AUS 1st T20 Live Streaming, Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs Australia T20 Match
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 वर्ल्ड में अब बस एक महीने का वक्त बचा है। इससे पहले सभी टीमें तैयारियों को अपने अंजाम तक पहुंचाने में जुट गई हैं। इसी कड़ी में टीम इंडिया मंगलवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। पहला मैच मंगलवार को मोहाली में खेला जाएगा। कप्तान रोहित शर्मा, कोच राहुल द्रविड़ और टीम मैनेजमेंट टी-20 वर्ल्ड कप से पहले कमजोरियों को दूर करने की कोशिश करेंगे। साथ ही उस प्लेइंग-11 के साथ उतरने की कोशिश करेंगे, जिन्हें वह टी-20 वर्ल्ड कप में खिलाना चाहते हैं।
विज्ञापन

एशिया कप में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद प्लेइंग कॉम्बिनेशन को लेकर खूब सवाल उठे थे। पूर्व क्रिकेटर्स ने आरोप लगाए थे कि रोहित अब तक सटीक-11 खिलाड़ियों को नहीं चुन पाए हैं। वहीं, कप्तान रोहित ने कहा था कि वह टी-20 वर्ल्ड कप से पहले सभी प्रयोग कर लेना चाहते हैं ताकि उनके पास पर्याप्त विकल्प हों। हालांकि, अब भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप से पहले गिने चुने टी-20 खेलने हैं। ऐसे में कप्तान और टीम मैनेजमेंट अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाने की कोशिश करेगा।


इस मैच में भारतीय टीम नई जर्सी में मैदान पर उतरेगी। इस नीले रंग की नई जर्सी को बीसीसीआई ने रविवार को लॉन्च किया। टीम इंडिया का आधिकारिक किट पार्टनर एमपीएल स्पोर्ट्स है। एमपीएल ने भारत की नई किट के डिजाइन और पैटर्न में बदलाव किया है। इस बार दो शेड्स देखने को मिले हैं। जर्सी का टी-शर्ट हल्के नीले रंग का है। टी-शर्ट में कंधे का हिस्सा गहरे नीले रंग का है। हम आपको बता रहें कि आप भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मैच कब, कहां और कैसे देख सकते हैं...
विज्ञापन

आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 20 सितंबर यानी मंगलवार को खेला जाएगा।

कहां होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच मोहाली में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला?

भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?

इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देखें मैच?
डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए इस टूर्नामेंट के मैच देख सकते हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलियाई टीम: एरॉन फिंच (कप्तान), कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस, एश्टन एगर, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, केन रिचर्डसन, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, एडम जैम्पा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed