INDvAFG: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक टेस्ट में अफगानिस्तान को बुरी तरह धोया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया ने ऐतिहासिक टेस्ट के दूसरे दिन चायकाल के बाद अफगानिस्तान को एक पारी और 262 रन के विशाल अंतर से हराकर इतिहास रचा। मेजबान टीम ने टेस्ट में डेब्यू करने वाली अफगानिस्तान को फॉलोऑन खिलाते हुए दूसरी पारी में 38.4 ओवर में 103 रन पर समेट दिया। इससे पहले टीम इंडिया ने 474 रन बनाने के बाद अफगानिस्तान को पहली पारी में 109 रन पर ऑलआउट कर दिया था।
यह भारत में पहला ऐसा टेस्ट है जो सिर्फ दो दिनों के भीतर ही समाप्त हो गया। हालांकि एशिया में यह दूसरा जबकि विश्व में 21वां मौका है जब कोई टेस्ट दो दिन के अंदर समाप्त हो गया।अफगानिस्तान एक ही दिन में दो बार ऑलआउट होने वाली विश्व की चौथी टीम बन गई है। इससे पहले भारत (1952), जिम्बाब्वे (2005 और 2011) एक दिन में दो बार ऑल आउट हो चुकी है।
यह टेस्ट इसलिए भी स्पेशल बना क्योंकि एशिया में एक दिन में सबसे ज्यादा विकेट गिरने का रिकॉर्ड भी बना। टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच शुक्रवार को एक दिन में कुल 23 विकेट गिरे। अफगानिस्तान के कुल 20 विकेट जबकि टीम इंडिया के तीन विकेट गिरे। यह एक रिकॉर्ड है। इससे पहले साल 2001 में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच कोलंबो में खेले गए टेस्ट के तीसरे दिन कुल 22 विकेट गिरे थे।
इसके अलावा टीम इंडिया एशिया की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने कोई टेस्ट मैच 400 गेंदों के अंदर ही जीत लिया। मेजबान टीम ने अफगानिस्तान को दोनों पारियों में कुल मिलाकर 399 गेंदों में ऑलआउट किया। इससे पहले साल 2004 में टीम इंडिया ने मुंबई में कंगारुओं को 554 गेंदों में हराया था। यही नहीं साल 2007 में टीम इंडिया ने ढाका में बांग्लादेश को 569 गेंदों में सिमटा दिया था।
शहजाद सिर्फ 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद अगली ही गेंद पर दूसरे ओपनर बल्लेबाज जावेद अहमदी (3) भी पवेलियन लौट गए। उमेश ने अहमदी को शिखर धवन के हाथों कैच आउट करवाया।
उमेश यादव के इसी ओवर में अफगानिस्तान को तीसरा बड़ा झटका लगा। ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद नबी बिना खाता खोले गेंद को रोकने के चक्कर में एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। इसके बाद अगले ही ओवर में रहमत शाह इशांत शर्मा (4) का शिकार हो गए। इशांत ने रहमत को कप्तान रहाणे के हाथों कैच आउट करवाया।
इसके बाद कप्तान स्तानिकजाई ने हाश्मतउल्ला शाहिदी के साथ मिलकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया, लेकिन कप्तान साहब भी 25 रन के स्कोर पर रवींद्र जडेजा के जाल में फंस गए। अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का जड़ने वाले स्तानिकजाई को जडेजा ने शिखर धवन के हाथों कैच आउट करवाया। इसी ओवर में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अफसर जाजाई (1) भी जडेजा की फिरकी में फंसकर क्लीन बोल्ड हो गए।
इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रहमत शाह (14) तेज गेंदबाज उमेश यादव की गेंद को समझ नहीं पाए और एलबीडब्ल्यू आउट होकर डगआउट निकल लिए। इसी के साथ उमेश यादव ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट भी पूरे किए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अफसर जाजाई (6) भी टीम के लिए कोई करिश्माई पारी नहीं खेल पाए और इशांत शर्मा के हाथों क्लीन बोल्ड हो गए।
छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अफगानिस्तान के कप्तान असगर स्तानिकजाई (11) भी बिना कोई कमाल किए मैदान छोड़ गए। स्तानिकजाई स्पिन गेंदबाज आर अश्विन की गेंद पर चकमा खाकर क्लीन बोल्ड हो गए। असगर के बाद हाश्मतउल्लाह शाहिदी (11) भी अश्विन की फिरकी में फंसे और एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गए।
रविंद्र जडेजा ने अपने स्पेल के पहले ही ओवर में राशिद खान (7) का शिकार किया। उमेश यादव ने राशिद का आसान कैच लपका। जल्द ही अश्विन ने यामिन अहमदजाई को जडेजा के हाथों झिलवाकर मेहमान टीम को आठवां झटका दिया। अश्विन ने यामिन को खाता नहीं खोलने दिया। अश्विन ने अपना अगला शिकार अफगानिस्तान के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर मोहम्मद नबी (24) को बनाया। डीप में इशांत शर्मा ने नबी का दर्शनीय कैच लपका। फिर जडेजा ने मुजीब उर रहमान (15) को स्टंपिंग कराकर अफगानिस्तान की पारी का अंत किया।
इसके बाद रवींद्र जडेजा ने इसी स्पेल में राशिद खान को (12) को क्लीन बोल्ड कर दिया। राशिद के बाद क्रीज पर मोर्चा संभालने आए यामीन अहमदजई सिर्फ 1 रन बनाकर इशांत की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। राशिद खान के बाद यामीन (1), मुजीब उर रहमान (3) और वफादार बिना कोई खाता खोले पवेलियन लौट गए।
टीम इंडिया की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। रविंद्र जडेजा और इशांत शर्मा ने दो-दो जबकि उमेश यादव को एक सफलता मिली। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने शिखर धवन (105) और मुरली विजय (107) की शतकीय पारी की बदौलत अफगानिस्तान के सामने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। दूसरे दिन के पहले सेशन में अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने चार विकेट लिए और टीम इंडिया को 474 के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया।
दूसरे दिन हार्दिक पांड्या के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करने उतरे आर अश्विन अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज यामीन अहमदजाई का जादू दूसरे दिन की शुरुआत में भी बरकार रहा। अहमदजाई ने अश्विन को 18 रन के स्कोर पर अफजर जाजाई के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
वहीं टीम इंडिया को हार्दिक पांड्या के रूप में नौवां झटका लगा। पांड्या ने सिर्फ 94 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों की मदद से 71 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। पांड्या को वफादार ने अफसर जाजाई के हाथों कैच आउट करवाया।
दसवें विकेट के लिए ईशांत शर्मा (8) और उमेश यादव (26) रन की पारी खेलते हुए 34 रन की साझेदारी की। उमेश यादव ने अपनी पारी में दो बेहतरीन छक्के और दो चौके जड़े। टीम इंडिया का आखिरी विकेट ईशांत शर्मा के रूप में गिरा। इशांत को स्टार गेंदबाज राशिद खान ने एलबीडबल्यू आउट किया।
इससे पहले गुरुवार को टीम इंडिया ने ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन (105) और मुरली विजय (107) की शतकीय पारी की बदौलत पहले दिन 6 विकेट खोकर 347 रन बनाए। धवन और मुरली के अलावा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए केएल राहुल (54) ने भी कमाल की अर्धशतकीय पारी खेली।
अफगानिस्तान की तरफ यामीन अहमदजाई अब तक सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए हैं। यामीन ने कुल 19 ओवरों में 51 रन देकर तीन अहम विकेट चटकाए। इसके अलावा स्टार गेंदबाज राशिद खान और वफादार के खाते में एक-एक विकेट आया। वहीं मुजीब-उर-रहमान और मोहम्मद नबी ने भी एक-एक विकेट लिया।