फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vice-captain Shubman Gill has reacted to Rohit Sharma's retirement rumours Press Conference before match

IND vs NZ Final: चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित शर्मा लेंगे संन्यास? उपकप्तान गिल ने दिया जवाब; जानें क्या कहा

Sun, 09 Mar 2025 10:35 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 09 Mar 2025 10:35 AM IST
सार

पिछले साल टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था। गिल ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि टीम का ध्यान खिताब जीतने पर केंद्रित है और रोहित भी इस पर ध्यान लगा रहे हैं।

विज्ञापन
India vice-captain Shubman Gill has reacted to Rohit Sharma's retirement rumours Press Conference before match
गिल-रोहित - फोटो : ANI

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। इस महामुकाबले से इतर प्रशंसकों के मन में एक सवाल उठ रहा है कि क्या कप्तान रोहित शर्मा खिताबी मैच के बाद संन्यास का एलान कर देंगे? इसे लेकर उपकप्तान शुभमन गिल ने स्थिति स्पष्ट की है। मैच से पूर्व गिल ने कहा कि रोहित ने टीम के साथ अपने संन्यास लेने के प्लान पर कोई चर्चा नहीं की है। 
विज्ञापन

पिछले साल टी20 अंतरराष्ट्रीय से लिया था संन्यास 
पिछले साल टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था। कोहली और रोहित अभी भी वनडे में दमदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन क्रिकेट जगत में चर्चा है कि अगर भारत चैंपियंस ट्रॉफी जीतता है तो दोनों बल्लेबाज या फिर कम से कम एक अपने करियर को अलविदा कह सकता है। गिल ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि टीम का ध्यान खिताब जीतने पर केंद्रित है और रोहित भी इस पर ध्यान लगा रहे हैं। टेस्ट प्रारूप में लगातार असफलताओं के बाद रोहित के भविष्य पर सवाल उठ रहे थे। इसके अलावा उनके फिटनेस स्तर को लेकर भी चर्चा होने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'फाइनल के बारे में सोच रहे हैं '
गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछा गया कि क्या रविवार को फाइनल मैच के बाद रोहित संन्यास ले लेंगे? गिल ने कहा कि रोहित शायद इस बारे में मैच के बाद फैसला ले सकते हैं। गिल ने कहा, हमने इस बारे में बात नहीं की है। हमारी सारी चर्चा सिर्फ मैच जीतने को लेकर हुई है और हमें बस यह मुकाबला जीतना है। रोहित ने इस बारे में ना सिर्फ मुझसे बल्कि टीम से भी चर्चा नहीं की है। मुझे लगता है कि रोहित भी बस फाइनल जीतने के बारे में सोच रहे हैं। 
विज्ञापन

उपकप्तान गिल ने कहा, मुझे लगता है कि रोहित पहले चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मैच खत्म होने के बाद वह इसे लेकर फैसला ले सकते हैं, लेकिन टीम में किसी से भी मैंने इस बारे में कुछ सुना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed