{"_id":"f9784552-3406-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"india-v-england-second-test-match-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटेरा के बाद अब घमासान के लिए मुंबई में जुटी टीमें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मोटेरा के बाद अब घमासान के लिए मुंबई में जुटी टीमें
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 22 Nov 2012 05:13 PM IST
विज्ञापन
अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम के बाद अब दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए जुट गई। बुधवार को भारतीय टीम ने चीफ कोच डंकन फ्लेचर और सपोर्ट स्टाफ की मौजूदगी में जमकर अभ्यास किया।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और कप्तान एमएस धोनी ने बल्लेबाजी के हाथ आजमाए। इस बीच, मनमाफिक पिच को लेकर अपने बयान के बाद कप्तान के समर्थन और आलोचनाओं के बयान आज भी जारी रहे।
विज्ञापन
धोनी का मानना था कि टीम इंडिया की स्पिन गेंदबाजी में महारत को देखते हुए उन्हें ऐसे विकेट मुहैया कराए जाने चाहिए जो पहले दिन से ही टर्न लेने लगें।
वानखेड़े में दूसरे टेस्ट के लिए तीन पिच तैयार हैं। हालांकि मैच किस पिच पर खेला जाएगा यह अभी तय नहीं हुआ है। माना जा रहा है पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों को बराबर की मदद मिलेगी।
विज्ञापन