{"_id":"5e04e5df8ebc3e88083397e8","slug":"india-u-19-cricket-team-defeated-south-africa-by-9-wickets-in-the-1st-youth-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की अंडर-19 टीम की जीत में चमके रवि और दिव्यांश, दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत की अंडर-19 टीम की जीत में चमके रवि और दिव्यांश, दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में हराया
Fri, 27 Dec 2019 07:53 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 27 Dec 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांश सक्सेना
- फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप से पहले ही भारतीय अंडर-19 टीम ने दक्षिण अफ्रीका को तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में नौ विकेट से रौंदकर अपने इरादे जता दिए हैं। रवि बिश्नोई (3/36) की अगुआई में गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन से पहले भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 48.3 ओवर में 187 रन पर समेट दिया। उसके बाद लक्ष्य को 42.3 ओवर में तलिक वर्मा (59) का विकेट खोकर एक विकेट पर190 रन बनाकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन
दिव्यांश सक्सेना (86*) ने तलिक के साथ पहले विकेट के लिए 127 और फिर कुमार कुशग्र (43*) साथ दूसरे विकेट के लिए अटूट 63 रन की साझेदारी कर टीम को आसान जीत दिला दी। दिव्यांश ने अपनी पारी में 116 गेंदों का सामना कर 11 चौके जड़े।
विज्ञापन
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 60 रन पर ही चार विकेट गंवा दिए थे। ल्यूक ब्यूफोर्ट 64, जैक लीस 27 और एंड्रयू लोव 26 ने उसका स्कोर 187 तक पहुंचाया। भारत की ओर से कार्तिक त्यागी, शुभांग हेगडे और अर्थव अंकोलेकर ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन