{"_id":"828c4fbe-dea2-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"india-tour-of-westindies","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब विंडीज मिशन के लिए रवाना हुई चैंपियन टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब विंडीज मिशन के लिए रवाना हुई चैंपियन टीम
लंदन/एजेंसी
Updated Thu, 27 Jun 2013 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम बुधवार को जमैका रवाना हो गई जहां 28 जून से वह त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
सीरीज की बाकी दो टीमें मेजबान वेस्ट इंडीज और श्रीलंका की हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने रवाना होने के बाद ट्विटर के जरिये इसकी जानकारी दी।
आलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अपने बोर्डिंग पास के साथ की एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया है, ‘अब जमैका की तैयारी। अगला मिशन सामने है। इंग्लैंड में काफी अच्छा रहा।’
आर अश्विन ने ट्वीट किया, ‘दल में शामिल हुए नए तेज गेंदबाज के साथ जमैका के सफर पर।’ टूर्नामेंट के शुरुआती तीन मैच 28 जून से दो जुलाई तक जमैका में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
बाकी के तीन मैच पांच से 11 जुलाई तक त्रिनिदाद में होंगे। भारतीय टीम पहला मैच 30 जून को वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेलेगी।
टीम : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, मुरली विजय, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, मोहम्मद समी, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा, अमित मिश्रा और आर विनय कुमार।
विज्ञापन