फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India tour of new zealand matches will be telecast on amazon prime video

IND vs NZ: हॉटस्टार या सोनी नहीं इस एप पर देख सकेंगे भारत-न्यूजीलैंड के मैच, विश्व कप बाद शुरू होगी सीरीज

Thu, 03 Nov 2022 11:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 03 Nov 2022 11:19 PM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज टी20 विश्व कप के बाद खेली जाएगी। 13 नवंबर को टी20 विश्व कप का फाइनल मैच होगा और 18 नवंबर से यह सीरीज शुरू होगी। 
 

विज्ञापन
India tour of new zealand matches will be telecast on amazon prime video
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे और टी20 सीरीज के सभी मैचों का प्रसारण अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा। अब तक भारतीय टीम के अधिकतर मैच सोनी लिव या हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम होते थे, लेकिन इस बार क्रिकेट फैंस के मैच का आनंद लेने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। भारत का न्यूजीलैंड दौरा 18 नवंबर से 30 नवंबर के बीच होगा। इस दौरान तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। 
विज्ञापन


भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच के अलावा फैंस को अमेजन प्राइम पर कई अन्य वीडियो भी देखने को मिलेंगे। अमेजन प्राइम नई मिनी सिरीज भी लॉन्च कर रहा है, जिसमें न्यूजीलैंड और भारत के बीच की राइवलरी दिखाई जाएगी। यह सीरीज छह भाग में होगी। दोनों देशों के बीच क्रिकेट के मैदान में जंग 1967 में शुरू हुई थी और अब तक जारी है। 
विज्ञापन


T20 WC: पाकिस्तान की जीत से रोचक हुए सेमीफाइनल के समीकरण, अब बारिश हुई तो दक्षिण अफ्रीका को होगी मुश्किल
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। भारत टी20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड का दौरा करेगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। टीम में तेज गेंदबाज कुलदीप सेन नए चेहरे होंगे। कुलदीप को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के भारतीय टीम में शामिल किया गया है। 

भारत का न्यूजीलैंड दौरा
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या कप्तान बनाए गए हैं। वहीं, ऋषभ पंत को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिनेश कार्तिक को टीम से बाहर कर दिया गया है। वहीं, शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक की टी20 टीम में वापसी हुई है। वहीं, दीपक हुड्डा और सूर्यकुमार यादव भी खेलते दिखेंगे। इस सीरीज के लिए नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया गया है। वहीं, मोहम्मद शमी को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। उमरान मलिक ने भी टी20 टीम में वापसी की है। वह पिछली बार आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेले थे। उनकी गति न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है। उमरान लगातार 150+ की स्पीड से गेंद फेंकने में सक्षम हैं।

Imran Khan Firing: बाबर आजम ने इमरान खान पर हमले की निंदा की, लिखा- अल्लाह कप्तान को सुरक्षित रखें


न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शिखर धवन को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें भी रोहित, राहुल, कोहली खेलते हुए नहीं दिखेंगे। ऋषभ पंत को इस सीरीज के लिए भी उपकप्तान बनाया गया है। वहीं, हार्दिक पांड्या को टी20 सीरीज के बाद आराम दिया गया है। वनडे टीम में तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक और मध्यप्रदेश के रीवा के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन नया चेहरा होंगे। भुवनेश्वर कुमार को वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया है। वहीं, वर्ल्ड कप से ठीक पहले चोटिल हुए तेज गेंदबाज दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर भी टीम में वापसी कर रहे हैं।

T20 WC: पाकिस्तान की जीत से रोचक हुए सेमीफाइनल के समीकरण, अब बारिश हुई तो दक्षिण अफ्रीका को होगी मुश्किल

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed