फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india tops ICC ODI ranking after beating Australia in Kolkata

ऑस्ट्रेलिया को कोलकाता में मात देने वाली टीम इंडिया आईसीसी वन-डे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंची

Fri, 22 Sep 2017 10:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Fri, 22 Sep 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
india tops ICC ODI ranking after beating Australia in Kolkata
ICC - फोटो : ICC
श्रीलंका में शुरू हुआ टीम इंडिया का विजय रथ कोलकाता में भी आकर नहीं रुका। ईडन गार्डन्स में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 50 रन से मात देकर वनडे में लगातार आठवीं जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 253 रन का लक्ष्य दिया था। लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 43.1 ओवर में 202 रन पर ढेर हो गई। 
विज्ञापन


इस जीत के कारण पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 की बढ़त हासिल कर ली इसके साथ ही आईसीसी वन-डे रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका से पीछे नंबर-2 पर भी पहुंच गई। रैंकिंग में नंबर एक पायदान पर बन रहने के लिए टीम इंडिया को सीरीज 4-1 के अंतर से अपने नाम करनी होगी। नई रैंकिंग के अनुसार दक्षिण अफ्रीका पहले और टीम इंडिया दूसरे व ऑस्ट्रेलिया तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। इंग्लैंड चौथे और न्यूजीलैंड पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : टीम इंडिया की दूसरे वन-डे में जीत के ये बने 5 'हीरो'
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम की ये लगातार 8वीं वनडे जीत है। विराट कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 5-0 से मात दी और अब सीरीज में 2-0 से आगे है। इन दोनों सीरीज से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। विराट कोहली के पास इंदौर में सीरीज वन-डे में जीत हासिल कर धोनी के लगातार 9 वन-डे मैचों में जीत के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने नबंबर 2008 से फरवरी 2009 के बीच लगातार 9 वनडे मैचों में जीत हासिल की थी। 

टीम इंडिया पहले टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज है। उसके पास इस घेरलू सीजन में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को मात देकर तीन फॉर्मेट में एक साथ नंबर वन बनने का मौका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed