WI Inning
100/3 (11 ov)
Sherfane Rutherford 31(16)*
Shai Hope 46 (35)
IND elected to bowl
{"_id":"64f8049a-9d5f-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"india-today-make-dhoni-god","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया टुडे ने धोनी को बनाया 'देवता'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंडिया टुडे ने धोनी को बनाया 'देवता'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 05 Apr 2013 04:01 PM IST
विज्ञापन
इंडिया टुडे ने अपनी पत्रिका के ताजा अंक के कवर पर महेंद्र सिंह धोनी को भगवान विष्णु के रूप में पेश किया है।
विज्ञापन
इंडिया टुडे के अप्रैल माह (10 अप्रैल) के कवर पर धोनी भगवान विष्णु के चतुर्भुज रूप में हैं।
वैसे अब तक क्रिकेट का भगवान सचिन तेंदुलकर को कहा जाता था। लेकिन बाजार में धोनी की सफलता के बाद पत्रिका ने धोनी को यह उपाधि दी है।
इससे पहले वसुंधरा राजे सिंधिया से लेकर सोनिया गांधी जैसे नेताओं को उनके प्रशंसकों ने भगवान के रूप में पेश किया, जिसका विरोध भी होता रहा है।
'विष्णु के प्रतीक'
पत्रिका के इस अंक में धोनी के हाथों में विश्व कप, ग्लव्ज, बैट और मार्केट के अंदाज में एक 'सूट' को दिखाया गया है। धोनी की जी खोलकर तारीफ की गई है और उन्हें भारत का सभी फॉर्मेट में सफलतम कप्तान कहा गया है।
इस अंक के कवर पर धोनी की फोटो के नीचे लिखा है, 'महेंद्र सिंह धोनी : बिंदास और बेमिसाल...
पत्रिका के कवर पर लिखा गया है, 'भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफलतम कप्तान को करें सलाम। टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट को किया फतह। कारोबारी जलवा भी कम नहीं।'
विज्ञापन
धोनी की ब्रांड वैल्यू
पत्रिका में बताया गया है कि धोनी की ब्रांड वैल्यू 100 करोड़ से ज्यादा है। धोनी के बाइक के शौक और सेना में जाने की इच्छा के बारे में इस पत्रिका में जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
धोनी कैसे टीम इंडिया को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बनाया उसका जिक्र यहां किया गया है। धोनी की कप्तानी में भारत ने टी20 और वनडे का विश्व कप जीता और टेस्ट में भी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है।