{"_id":"62d8119d4d073c2fdf11663a","slug":"india-to-tour-zimbabwe-for-three-match-odi-series-in-august-kl-rahul-to-lead","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"India Tour Of Zimbabwe: अगले महीने तीन वनडे मैच खेलने जिम्बाब्वे जाएगी भारतीय टीम, राहुल कर सकते हैं कप्तानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
India Tour Of Zimbabwe: अगले महीने तीन वनडे मैच खेलने जिम्बाब्वे जाएगी भारतीय टीम, राहुल कर सकते हैं कप्तानी
Wed, 20 Jul 2022 08:01 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 20 Jul 2022 08:01 PM IST
सार
जिम्बाब्वे दौरा आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग का हिस्सा होगी। अगले साल भारत में होने वाले विश्वकप के लिए 13 टीमें इसी लीग से तय होंगी। जिम्बाब्वे इस समय 13 टीमों के पूल में 12वें नंबर पर है।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम अगले माह तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 18, 20 और 22 अगस्त को हरारे में तीन एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे। संभावना है कि इस दौरे पर केएल राहुल टीम को लीड करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
जिम्बाब्वे दौरा आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग का हिस्सा होगी। अगले साल भारत में होने वाले विश्वकप के लिए 13 टीमें इसी लीग से तय होंगी। जिम्बाब्वे इस समय 13 टीमों के पूल में 12वें नंबर पर है।
Zimbabwe to host Bangladesh and India before touring Australia
— Zimbabwe Cricket (@ZimCricketv) July 19, 2022
Details 👇https://t.co/yJyGakMm9q
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम पिछले छह साल में पहली बार जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। टीम ने पिछली बार जिम्बाब्वे का दौरा 2016 में एमएस धोनी की अगुवाई किया था। इसमें तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेले थे। भारतीय टीम के दौरे से पहले जिम्बाब्वे बांग्लादेश की मेजबानी करेगा।
भारत ने हाल ही में इंग्लैंड दौरा समाप्त किया है। टी-20 और वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने जीत हासिल की। इसके बाद 22 जुलाई से टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। विंडीज दौरा सात अगस्त को समाप्त होगा। इसके बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी। अगले महीने एशिया कप भी खेला जाना है।