फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India to tour South africa from december 2021 will play series in all format

एलान: साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी भारतीय टीम, तीनों फॉर्मेट में भिड़ेंगी दोनों टीमें

Thu, 09 Sep 2021 10:27 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 09 Sep 2021 10:27 PM IST
सार

भारतीय टीम दिसंबर के महीने में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। यहां टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के साथ तीनों फॉर्मेट में भिड़ेगी। भारतीय टीम 17 दिसंबर से तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला (विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा) खेलेगी, इसके बाद दोनों टीमें 11 जनवरी से तीन वनडे और फिर 19 जनवरी से चार टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलेगी।   

विज्ञापन
India to tour South africa from december 2021 will play series in all format
भारत vs दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय टीम के लिए अगले कुछ महीने काफी व्यस्तता से भरे रहने वाले हैं। भारतीय टीम इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर है और पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेल रही है। 10 सितंबर यानी शुक्रवार से टीम इंडिया सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलेगी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी आईपीएल के 14 संस्करण के दूसरे चरण में हिस्सा लेने के लिए यूएई पहुंचेंगे और फिर अगले महीने यानी अक्तूबर में यूएई और ओमान में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन


भारतीय टीम इसी क्रम में दिसंबर के महीने में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। यहां टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के साथ तीनों फॉर्मेट में भिड़ेगी। भारतीय टीम 17 दिसंबर से तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला (विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा) खेलेगी, इसके बाद दोनों टीमें 11 जनवरी से तीन वनडे और फिर 19 जनवरी से चार टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलेगी।   
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के डायरेक्टर ग्रीम स्मिथ ने कहा, 'यह हमारे लिए काफी प्रतिस्पर्धी घरेलू सत्र है। यह अच्छा है कि इस संघर्ष के दौर में इतने कड़े मुकाबले खेले जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरे का कार्यक्रम

  • पहला टेस्ट, जोहान्सबर्ग: 17-21 दिसंबर
  • दूसरा टेस्ट, सेंचूरियन: 26-30 दिसंबर
  • तीसरा टेस्ट, जोहान्सबर्ग: 3-7 जनवरी  

 

  • पहला वनडे, पार्ल: 11 जनवरी
  • दूसरा वनडे, केप टाउन: 14 जनवरी 
  • तीसरा वनडे, केप टाउन: 16 जनवरी 

 

  • पहला टी-20, केप टाउन: 19 जनवरी
  • दूसरा टी-20, केप टाउन: 21 जनवरी
  • तीसरा टी-20: पार्ल: 23 जनवरी 
  • चौथा टी-20, पार्ल: 26 जनवरी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed