{"_id":"5de787ad8ebc3e549e56fc17","slug":"india-to-face-pakistan-in-over-50s-world-cup-debut-next-year-takes-place-in-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप में फिर आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका में अगले साल होगा मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड कप में फिर आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका में अगले साल होगा मुकाबला
Wed, 04 Dec 2019 03:47 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 04 Dec 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान
- फोटो : ट्विटर
50 वर्ष से अधिक उम्र के क्रिकेटरों के वर्ल्ड कप में भारत पहली बार हिस्सा लेगा। अगले साल 2020 में दक्षिण अफ्रिका में 11 से 24 मार्च के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत के साथ वेस्टइंडीज, नामीबिया और जिम्बाब्वे पहली बार हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में चिर प्रतिद्वंदी भारत-पाकिस्तान एक बार फिर से आमने-सामने होंगे। इस मैच को लेकर भारत की तरफ से कप्तानी करने वाले शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि हम वर्ल्ड कप में किसी भी प्रारूप में पाकिस्तान से कभी नहीं हारने की परंपरा को बरकरार रखेंगे।
विज्ञापन
भारत को पाकिस्तान, इंग्लैंड और मेजबान दक्षिण अफ्रीका के साथ एक ग्रुप में रखा गया है, वहीं ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका अन्य ग्रुप में हैं।
विज्ञापन
भारत का शुरुआती मुकाबला 11 मार्च को इंग्लैंड से होगा। 15 सालों तक बॉम्बे जिमखाना की कप्तानी करने और काउंटी क्रिकेट में दिग्गजों के साथ खेलने वाले शैलेंद्र टूर्नामेंट को लेकर काफी उत्साहित हैं।
50 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों के वर्ल्ड कप का पहला खिताब ऑस्ट्रेलिया द्वारा 2018 में सिडनी में जीता गया था। हालांकि, टूर्नामेंट को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा मान्यता नहीं दी गई थी।