फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india beat australia in 2nd warm up match

कंगारूओं को रौंद भारत ने पूरी की अपनी तैयारी

Tue, 04 Jun 2013 10:35 PM IST
कार्डिफ
कार्डिफ Updated Tue, 04 Jun 2013 10:35 PM IST
विज्ञापन
india beat australia in 2nd warm up match

चैंपियंस ट्राफी से पूर्व अपने दूसरे व अंतिम अभ्यास मैच में भारत ने दिनेश कार्तिक (146) के शतक के बाद उमेश यादव के झटकों के दम पर आस्ट्रेलिया को 243 रनों से रौंद दिया।

विज्ञापन


भारत ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 308 रन बनाए। जिसके जवाब में आस्ट्रेलिया 23.3 ओवर में महज 65 रन बनाकर आल आउट हो गया।

भारतीय टीम के महज 55 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद कार्तिक ने कप्तान धोनी (91) के साथ दोहरी शतकीय साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकाला। दोनों ने 211 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन


कार्तिक ने 140 गेंदों में खेली गई अपनी 146 रनों की नाबाद शतकीय पारी में 17चौके के अलावा एक छक्का भी जमाया। हालांकि 6 चौके व 4 छक्के लगाने वाले धोनी महज 9 रन से अपने शतक से चूक गए। कार्तिक ने लगातार दूसरे अभ्यास मैच में शतक लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े लक्ष्य के जवाब में आस्टेलिया की शुरुआत भारत से भी बेहद खराब रही और उसने 50 रनों के अंदर अपने 7 विकेट गंवा दिया।

उमेश ने शुरू के पांच विकेट झटककर आस्ट्रेलिया की हालत बेहद खराब कर दी। इसके बाद ईशांत ने भी तीन विकेट निकालकर रही-सही कसर पूरी कर दी।

आस्ट्रेलिया की ओर से आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। फिलीप ह्यूज ने 14 और एडम वोग्स ने सर्वाधिक 23 रनों का योगदान दिया। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।  

उमेश यादव 18 रन देकर पांच विकेट झटके तो ईशांत ने 11 रन देकर तीन विकेट लिए।

इससे पूर्व टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे मुरली विजय और शिखर धवन भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके।

तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने विजय (1) को पगबाधा कर पहला झटका दिया। इसके बाद अपने अगले ओवर में विराट कोहली (9) को विकेट के पीछे विकेटकीपर मैथ्यू वेड के हाथों कैच आउट कराया।

रोहित शर्मा (10) के रूप में भारत का तीसरा विकेट गिरा। उन्हें क्लिंट मैक्के ने बोल्ड किया। मैक्के ने इसी ओवर की अंतिम गेंद पर सुरेश रैना खाता खोले बगैर ही बोल्ड हो गए।

शिखर धवन भी जल्द पवेलियन लौट गए। वह 17 रन बनाने के बाद मिचेल जानसन की गेंद पर कैच आउट हुए। भारत के पांच विकेट महज 55 रन पर गिर गए थे। धोनी का विकेट जेम्स फॉकनर को मिला।


चैंपियंस ट्रॉफी से पूर्व अपने पहले अभ्यास मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराया था। भारत ने बर्मिंघम में श्रीलंका के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में 333 रन के विशाल स्कोर का सफलतापूर्वक पीछा किया था। कोहली और दिनेश कार्तिक ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम को बेहतरीन जीत दिलाई थी।

दूसरी ओर,ऑस्ट्रेलिया भी अपने पहले अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज को चार विकेट से हरा चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed