फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India team Head coach Rahul Dravid compared indian bowlers with Pakistan and got involved in funny incident

Rahul Dravid Video: भारतीय गेंदबाजों को 'सेक्सी' बोलने वाले थे कोच द्रविड़, तभी संभल गई जुबान पर बन गया मजाक

Sun, 04 Sep 2022 10:46 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 04 Sep 2022 10:46 AM IST
सार

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल द्रविड़ भारतीय गेंदबाजों के लिए 'सेक्सी' शब्द का उपयोग करना चाहते थे, लेकिन सही समय पर रुक गए और उन्होंने कहा कि यहां पर उस शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। 
 

विज्ञापन
India team Head coach Rahul Dravid compared indian bowlers with Pakistan and got involved in funny incident
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप में भारतीय टीम का तीसरा मुकाबला पाकिस्तान से है। ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग को हराने के बाद टीम इंडिया सुपर चार में पहुंच चुकी है और यहां फिर से दोनों टीमों की भिड़ंत होने जा रही है। इस मैच से पहले भारतीय कोच राहुल द्रविड़ प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए और कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि इस मैच में आवेश खान नहीं हैं और भारत तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर सकता है। इसके अलावा उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। 
विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि आमतौर पर शांत और गंभीर रहने वाले द्रविड़ की वजह से सभी हंसने लगे। द्रविड़ भारतीय गेंदबाजों की तुलना पाकिस्तानी गेंदबाजों से कर रहे थे। इस बीच उन्होंने सेक्सी शब्द का इस्तेमाल करना चाहा, लेकिन सही समय पर वो रुक गए और बाद में जब उन्होंने इस शब्द के बारे में बताया तो सभी हंसने लगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकार ने अलग ही मतलब निकाला
राहुल द्रविड़ भारतीय गेंदबाजों के बारे में बता रहे थे। उनका कहना था कि हमारे गेंदबाजों के पास गति कम हो सकती है, लेकिन सभी प्रभावी हैं। इसी बीच वो सेक्सी शब्द कहने से ठीक पहले रुक गए। एक पत्रकार ने इसे किसी दूसरे शब्द से जोड़ा तो द्रविड़ बोले कि यह चार अक्षरों वाला शब्द है। उनकी यह बात सुनकर सभी हंस पड़े। 

द्रविड ने कहा "मैं एक शब्द का प्रयोग करना चाहता था, लेकिन मैं उस शब्द का प्रयोग नहीं कर सकता, मेरे दिमाग में यह शब्द है और मेरे मुंह से निकलने वाला था, लेकिन मैं इसका उपयोग नहीं कर सकता। मैं जिस शब्द को बोलने की कोशिश कर रहा हूं वह चार अक्षर का शब्द है जो 'S' से शुरू होता है, लेकिन ठीक है। हम भले ही ग्लैमरस न दिखें, लेकिन हमारे पास रिजल्ट देने वाले खिलाड़ी हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed