फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   after zol nayer hits ton in a draw match

ड्रॉ मैच में विजय जोल के बाद नायर ने भी ठोका शतक

Fri, 30 Aug 2013 06:03 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 30 Aug 2013 06:03 PM IST
विज्ञापन
after zol nayer hits ton in a draw match

विजय जोल और कप्तान अभिषेक नायर की शानदार शतकीय पारी के दम पर भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के साथ पहला मैच बराबरी पर समाप्त करा लिया।

विज्ञापन


पहले गैर आधिकारिक टेस्ट मैच में भारत ‘ए’ ने तीसरे और मैच के अंतिम दिन सात विकेट पर 388 रन बनाए। इससे पहले ल्यूक रोंची के शतक से न्यूजीलैंड ‘ए’ ने 310 रनों का स्कोर खड़ा किया था।
विज्ञापन


तीन दिवसीय इस मैच का पहला दिन बारिश के कारण धुल गया था। शुक्रवार को खेल खत्म होने के समय भारत को 78 रनों की बढ़त हासिल थी।

भारत ने तीसरे दिन अपने कल के स्कोर एक विकेट पर छह रन से आगे खेलना शुरू किया। विजय जोल की शानदार शतकीय पारी के बाद कप्तान अभिषेक नायर ने भी शतक लगाया जिससे मैच बराबरी पर खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोल 110 रन बनाने के बाद कार्ल काचोपा की गेंद पर बोल्ड हुए। उन्होंने अपनी पारी में 19 चौके भी जमाए। जबकि नायर 102 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड का शीर्षक्रम मीडियम पेसर जलज सक्सेना की घातक गेंदबाजी के आगे चरमरा गया और 106 रन तक उसके छह बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।

लेकिन दूसरे छोर से रोंची ने पारी को संभाला। रोंची ने 110 गेंद में 16 चौकों और चार छक्कों के साथ ताबड़तोड़ 125 रन की शतकीय पारी खेली।

रोंची के शानदार शतक से न्यूजीलैंड ‘ए’ ने पहली पारी में 310 रन बनाए। रोंची ने सातवें विकेट के लिए टोड एस्टल (63) के साथ 146 रन की साझेदारी निभाई।

जवाब में भारत की शुरुआत खराब रही थी। ओपनर उन्मुक्त चंद मीडियम पेसर टोड एस्टन की गेंद पर जल्द पेवेलियन लौट गए। उन्मुक्त ने चार रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed