फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India T20 captain Suryakumar Yadav says powerplay overs will be crucial in five-match series against Australia

IND vs AUS: सूर्यकुमार ने पावरप्ले को बताया महत्वपूर्ण, बुमराह के लिए कही ये बात; नीतीश की उपलब्धता पर आश्वस्त

Tue, 28 Oct 2025 02:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 28 Oct 2025 02:27 PM IST
सार

बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे, लेकन वह टी20 सीरीज से मैदान पर वापसी कर रहे हैं।

विज्ञापन
India T20 captain Suryakumar Yadav says powerplay overs will be crucial in five-match series against Australia
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI-X

विस्तार

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में पावरप्ले काफी महत्वूर्ण रहेगा। सूर्यकुमार ने कहा कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की उपस्थिति इस दौरान भारत का पलड़ा भारी रखने में मदद करेगी। कप्तान ने बुमराह को टीम का अहम सदस्य बताते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया जिस तरह आक्रामक क्रिकेट खेलता है उसके खिलाफ विशेष रूप से बुमराह टीम के मुख्य खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन

वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे बुमराह
बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे, लेकन वह टी20 सीरीज से मैदान पर वापसी कर रहे हैं। सूर्यकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, पावरप्ले में गेंदबाजी करना हमेशा चुनौती होती है। हमने देखा है कि ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज और टी20 विश्व कप में किस तरह से खेली। पावरप्ले हमेशा महत्वपूर्ण होता है। आपने एशिया कप में देखा होगा कि बुमराह ने पावरप्ले में कम से कम दो ओवर गेंदबाजी करने की जिम्मेदारी ली थी, इसलिए हमारे लिए यह अच्छी बात है कि वह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ निश्चित रूप से पावरप्ले में गेंदबाजी करना अच्छी चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने का अच्छा अनुभव है और सूर्यकुमार ने कहा कि बुमराह अच्छी तरह जानते हैं कि इस टीम के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए कैसी तैयारी करनी है। सूर्यकुमार ने कहा, जिस तरह से बुमराह ने पिछले कई वर्षों से क्रिकेट खेला है, उन्होंने खुद को शीर्ष पर बनाए रखा है और वह जानते हैं कि एक अच्छी सीरीज के लिए कैसे तैयारी करनी है। वह जानते हैं कि यहां कैसे क्रिकेट खेलना है। मुझे लगता है कि उन्होंने सभी खिलाड़ियों में से इस देश का सबसे ज्यादा बार दौरा किया है, इसलिए सभी खिलाड़ियों ने उनसे बात की है। वह काफी मददगार हैं। उनका हमारी टीम में होना हमारे लिए अच्छी बात है। 
विज्ञापन

नीतीश की फिटनेस पर क्या बोले कप्तान?
सूर्यकुमार ने यह भी संकेत दिया कि चोटिल होने के कारण तीसरे और अंतिम वनडे से बाहर हुए ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि वह ठीक है। सोमवार को उसने थोड़ी दौड़ लगाई और नेट्स पर बल्लेबाजी भी की। आज वह ब्रेक लेना चाहता था क्योंकि यह वैकल्पिक अभ्यास था।

टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए अहम है सीरीज
भारतीय कप्तान कहा कि टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज को अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारी के रूप में देखती है। उन्होंने कहा, टीम संयोजन में ज्यादा बदलाव नहीं है, क्योंकि पिछली बार जब हम दक्षिण अफ्रीका गए थे, तो हम एक तेज गेंदबाज, एक ऑलराउंडर और तीन स्पिनरों के साथ खेले थे। यहां की परिस्थितियां भी वैसी ही हैं। यह विश्व कप की तैयारी है लेकिन इसके साथ ही यह काफी चुनौतीपूर्ण है। उम्मीद है कि हमारे लिए यह सीरीज अच्छी साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed