फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India T20 captain Suryakumar Yadav once again snubbed Pakistan after their Asia Cup victory over Oman

IND vs OMN: सूर्यकुमार ने पाकिस्तान को किया नजरअंदाज, नाम लिए बिना बोले- सभी टीमों का सामना करने के लिए तैयार

Sat, 20 Sep 2025 08:30 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 20 Sep 2025 08:30 AM IST
सार

ओमान के खिलाफ मैच के बाद जब सूर्यकुमार से पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पाकिस्तान का नाम तक नहीं लिया।

विज्ञापन
India T20 captain Suryakumar Yadav once again snubbed Pakistan after their Asia Cup victory over Oman
सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर पाकिस्तान टीम को नजरअंदाज किया और उनका नाम तक नहीं लिया। भारत ने एशिया कप में ग्रुप चरण का अंत शानदार तरीके से किया और जीत की हैट्रिक लगाई। भारत ने ग्रुप ए के अपने अंतिम मुकाबले में ओमान को 21 रनों से हराया। भारत पहले ही सुपर चार चरण के लिए क्वालिफाई कर चुका था और अब उसका सामना रविवार को फिर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। 
विज्ञापन

भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक
भारत ने पहले मैच में यूएई को नौ विकेट से और पाकिस्तान को सात विकेट से शिकस्त दी थी। तीसरे मैच में हालांकि, उसे ओमान को हराने के लिए मेहनत करनी पड़ी। भारतीय टीम ने इस मैच में बल्लेबाजी क्रम में प्रयोग भी किए और सूर्यकुमार यादव अंत तक बल्लेबाजी के लिए नहीं आए। गेंदबाजी में भी भारत ने आठ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। यह दिखाता है कि टीम अगले दौर से पहले अपनी स्ट्रेंग्थ परखना चाह रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमान के खिलाफ मैच के बाद जब सूर्यकुमार से पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पाकिस्तान का नाम तक नहीं लिया। सूर्यकुमार ने कहा, 'हम सुपर चरण के लिए पूरी तरह तैयार हैं।' मालूम हो कि ग्रुप चरण के मैच में सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को पूरी तरह से नजरअंदाज किया था और टॉस के दौरान विपक्षी टीम के कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था। इसके बाद जब भारत ने मैच जीता तो भी भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाए बगैर ड्रेसिंग रूम की ओर चल दिए थे। 
विज्ञापन

ओमान की बल्लेबाजी को सराहा
लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान ने भारतीय गेंदबाजों का बखूबी सामना किया और सूर्यकुमार ने इसके लिए ओमान के बल्लेबाजों की सराहना की। सूर्यकुमार ने कहा, अगले मैच से जरूर ऊपरी क्रम पर उतरने की कोशिश करूंगा। कुल मिलाकर मुझे लगता है कि ओमान ने अविश्वसनीय क्रिकेट खेला। यह अद्भुत था, उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना वाकई बहुत अच्छा लगा। जब आप बैठे हों और अचानक बाहर आकर खेलें, तो यह थोड़ा मुश्किल होता है (अर्शदीप और हर्षित के बारे में बात करते हुए)। यहां बहुत उमस है। दुर्भाग्य से हार्दिक पांड्या आउट हो गए, लेकिन आप उन्हें खेल से दूर नहीं रख सकते। 

मैच के बाद सूर्यकुमार ने ओमान के खिलाड़ियों से बात की और उन्हें गले लगाया। हार्दिक भी ऐसा ही करते नजर आए। सूर्यकुमार ने इस दौरान विपक्षी टीम के सदस्यों के साथ फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed