फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Surpass Pakistan To become most successful team in T20I Records After T20 Series Win vs Australia

IND vs AUS T20: ऑस्ट्रेलिया पर चौथे टी20 में जीत से टीम इंडिया ने बनाया खास रिकॉर्ड, पाकिस्तान को पीछे छोड़ा

Sat, 02 Dec 2023 10:29 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 02 Dec 2023 10:29 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया पर चौथे टी20 में जीत के साथ ही भारत पाकिस्तान से आगे निकल गया है, जिसके नाम 226 मैचों में 135 जीत दर्ज हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा 46 रन रिंकू सिंह ने बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 37 और जितेश शर्मा ने 35 रन का योगदान दिया।

विज्ञापन
India Surpass Pakistan To become most successful team in T20I Records After T20 Series Win vs Australia
भारत और पाकिस्तान की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई है। भारतीय क्रिकेट टीम ने रायपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। भारत ने चौथा मैच 20 रन से जीता और 175 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को सात विकेट पर 154 रन पर रोक दिया।
विज्ञापन


भारत ने न केवल पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से बढ़त हासिल की बल्कि इस प्रारूप में अपनी 136वीं जीत भी दर्ज की। भारत ने 2006 में इस प्रारूप में डेब्यू के बाद से अब तक 213 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें से उसने 136 मैच जीते हैं, 67 हारे हैं और एक मैच टाई रहा है। तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है। इस प्रारूप में भारत का जीत प्रतिशत 67.63 है।
विज्ञापन

इस जीत के साथ ही भारत पाकिस्तान से आगे निकल गया है, जिसके नाम 226 मैचों में 135 जीत दर्ज हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अन्य शीर्ष टीमें न्यूजीलैंड (200 मैचों में 102 जीत), ऑस्ट्रेलिया (181 मैचों में 95 जीत) और दक्षिण अफ्रीका (171 मैचों में 95 जीत) हैं।

मैच में क्या हुआ?

India Surpass Pakistan To become most successful team in T20I Records After T20 Series Win vs Australia
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
मैच की बात करें तो भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 में 20 रन से हरा दिया और पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 174 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम सात विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी और मैच के साथ सीरीज भी हार गई। सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच तीन दिसंबर को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

भारत के लिए सबसे ज्यादा 46 रन रिंकू सिंह ने बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 37 और जितेश शर्मा ने 35 रन का योगदान दिया। ऋतुराज गायकवाड़ 32 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन ड्वारिशस ने तीन और तनवीर सांघा-जेसन बेहरनडॉर्फ ने दो-दो विकेट लिए। एरोन हार्डी को एक विकेट मिला। इस मुकाबले में टीम इंडिया आखिरी दो ओवर में सिर्फ 13 रन बना पाई और पांच विकेट गंवा दिए। इसी वजह से भारत का स्कोर 200 रन के करीब नहीं पहुंच सका।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 36 रन कप्तान मैथ्यू वेड ने बनाए। ट्रेविस हेड ने 31 और मैथ्यू शॉर्ट ने 22 रन का योगदान दिया। बेन मैकडरमॉट और टिम डेविड ने 19-19 रन का योगदान दिया। भारत की जीत में सबसे ज्यादा योगदान स्पिन गेंदबाजों का था। ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती चार विकेट भारतीय स्पिनर्स ने ही लिए थे। अक्षर पटेल ने तीन और दीपक चाहर ने दो विकेट लिए। रवि बिश्नोई और आवेश खान को एक-एक विकेट मिला। हालांकि, भारतीय स्पिनर्स ने बेहद कंजूसी के साथ गेंदबाजी की और अक्षर-रवि ने मिलकर आठ ओवर में 33 रन दिए और चार विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed