{"_id":"63048dda1849e102eb0166a0","slug":"india-strengthen-its-spot-in-icc-odi-team-ranking-gets-4-point-lead-over-pakistan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC ODI Team Rankings: जिम्बाब्वे से सीरीज जीतने पर भारत को फायदा, वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान से चार अंक आगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC ODI Team Rankings: जिम्बाब्वे से सीरीज जीतने पर भारत को फायदा, वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान से चार अंक आगे
Tue, 23 Aug 2022 01:50 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:50 PM IST
सार
आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारत ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। भारत तीसरे स्थान पर बना हुआ है और पाकिस्तान से चार अंक आगे हैं। अब पाकिस्तान के लिए भारत को पीछे करना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत ने 3-0 के अंतर से जीत हासिल की और आईसीसी रैंकिंग में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। अब भारत के पास 111 रेटिंग प्वाइंट हैं और वह चौथे नंबर पर काबिज पाकिस्तान से चार प्वाइंट आगे है। हालांकि, पाकिस्तान ने भी नीदरलैंड को 3-0 के अंतर से हराया और 107 रेटिंग प्वाइंट हासिल कर लिए हैं। न्यूजीलैंड की टीम पहले स्थान पर बनी हुई है। कीवी टीम ने वेस्टइंडीज को 2-1 के अंतर से हराया था। न्यूजीलैंड के पास 124 रेटिंग प्वाइंट हैं।
इंग्लैंड की टीम दूसरे स्थान पर हैं, उसके पास 119 रेटिंग प्वाइंट हैं। हालांकि, भारत के लिए फिलहाल दूसरे नंबर की टीम को पीछे छोड़ना भी आसान नहीं होगा। अब भारतीय टीम अक्तूबर के महीने में दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर भारत अपनी स्थिति में सुधार कर सकता है।
अक्तूबर में दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है भारत
दक्षिण अफ्रीका की टीम फिलहाल इंग्लैंड के दौरे पर है और यहां वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने पर इस टीम की हालत सुधरेगी और इंग्लैंड के रेटिंग प्वाइंट कम होंगे। इसके बाद अक्तूबर में टीम इंडिया के पास दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका रहेगा। वहीं, पाकिस्तान की टीम अब टी20 विश्व कप के बाद वनडे मैच खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान के लिए जीत हासिल करना आसान नहीं होगा। ऐसे में टीम इंडिया के पाकिस्तान से पीछे होने का खतरा लगभग खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के पास अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका
न्यूजूलैंड को वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस वजह से कैरिबियाई टीम को चार प्वाइंट का नुकसान हुआ है। अगर न्यूजीलैंड यह सीरीज 3-0 के अंतर से जीत जाता तो उसे नौ अंक मिलते, लेकिन एक मैच हारने की वजह से उसे सिर्फ पांच अंक मिले हैं। कीवी टीम के पास अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में जीत हासिल कर अपनी स्थिति और मजबूत करने का मौका रहेगा। वहीं, सीरीज हारने पर न्यूजीलैंड पहला स्थान गंवा देगा और इंग्लैंड की टीम पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में जीत हासिल करने पर ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान को हराकर चौथे स्थान पर आ सकती है।