फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India's vice-captain Smriti Mandhana Now Top 3 In Both ODI And T20I Rankings Harmanpreet Kaur moved down

Women's Ranking: मंधाना को वनडे, टी20 रैंकिंग में हुआ फायदा, दोनों प्रारूप में शीर्ष तीन बल्लेबाजों में शामिल

Tue, 17 Dec 2024 06:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 17 Dec 2024 06:47 PM IST
सार

बाएं हाथ की बल्लेबाज मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में वनडे सीरीज के अंतिम मैच में 105 रन की पारी खेली, जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को मुंबई में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 54 रन बनाए थे।

विज्ञापन
India's vice-captain Smriti Mandhana Now Top 3 In Both ODI And T20I Rankings Harmanpreet Kaur moved down
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना को मंगलवार को जारी आईसीसी की ताजा रैंकिंग में फायदा हुआ है। मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था जिसका फायदा उन्हें रैकिंग में मिला है। मंधाना वनडे और टी20 दोनों ही प्रारूप में शीर्ष तीन बल्लेबाजों में शामिल हो गई हैं। भारत की स्टार बल्लेबाज मंधाना वनडे रैंकिंग में तीन स्थान के फायदे से दूसरे, जबकि टी20 में एक स्थान की उछाल के साथ तीसरे नंबर पर आ गई हैं। 
विज्ञापन

मंधाना वनडे रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय 
बाएं हाथ की बल्लेबाज मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में वनडे सीरीज के अंतिम मैच में 105 रन की पारी खेली, जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को मुंबई में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 54 रन बनाए थे। मंधाना वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर दो स्थान के नुकसान से 13वें, जबकि हरलीन देओल नौ स्थान के फायदे से 64वें स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट दो स्थान के फायदे से 11 स्थान पर हैं। उन्होंने नाबाद 65 रन की पारी खेलकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज 2-1 से जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। पर्थ में 50 रन बनाने वाली एश्ले गार्डनर 16वें से 15वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि ताहलिया मैकग्रा आठ स्थान के फायदे से 24वें स्थान पर हैं। एनाबेल सदरलैंड 15 स्थान के फायदे से 29वें पायदान पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 110 रन की मैच विजयी पारी खेली थी।
 
विज्ञापन

टी20 रैंकिंग में हरमनप्रीत की शीर्ष-10 में वापसी 
दूसरी तरफ टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में हरमनप्रीत की शीर्ष 10 में वापसी हुई है। जेमिमा वेस्टइंडीज के खिलाफ 73 रन की पारी खेलकर छह स्थान के फायदे से 15वें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में दीप्ति दो स्थान के फायदे से दूसरे पायदान पर हैं जबकि टिटास साधु 52वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग में दीप्ति को नुकसान 
गेंदबाजी रैंकिंग में दीप्ति शर्मा दो स्थान के नुकसान से पांचवें पायदान पर हैं। भारतीय तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी 48 स्थान की लंबी छलांग के साथ 51वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि रेणुका ठाकुर 28वें से संयुक्त 26वें स्थान पर पहुंच गई हैं। गार्डनर गेंदबाजी रैंकिंग में भी दो स्थान के फायदे से तीसरे स्थान पर हैं जो उनके करियर की पिछली सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग भी है। वह ऑलराउंडर की सूची में भी चौथे से दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। दक्षिण अफ्रीका की मारिजेन कैप दो स्थान के फायदे से चौथे स्थान पर हैं जबकि इंग्लैंड की चार्ली डीन (दो स्थान के फायदे से सातवें स्थान पर), नैट स्किवर ब्रंट (एक स्थान के फायदे से 16वें स्थान पर) और लॉरेन बेल (चार स्थान के फायदे से 21वें स्थान पर) की तिकड़ी को भी फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed