फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india's predicted eleven for second t20i against england cricket team

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत का 'छक्का' लगाने इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकते हैं कोहली

Fri, 06 Jul 2018 06:17 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Jul 2018 06:17 AM IST
विज्ञापन
india's predicted eleven for second t20i against england cricket team
केएल राहुल

टीम इंडिया ने मैनचेस्टर में पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में पूरी तरह हावी रहकर इंग्लैंड को रौंदा। कुलदीप यादव और केएल राहुल ने इंग्लैंड की धज्जियां उड़ाई थी। अब मेहमान टीम की कोशिश शुक्रवार को दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच जीतकर लगातार छठी सीरीज जीतने की होगी। कप्तान विराट कोहली भी इंग्लैंड को वापसी करने का कोई मौका नहीं देना चाहेंगे, लिहाजा वह इन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान संभाल सकते हैं।

विज्ञापन


ओपनर्स - शिखर धवन और रोहित शर्मा

शिखर धवन पहले मैच में फ्लॉप रहे थे। मगर वह शानदार फॉर्म में हैं और टीम को उनसे आक्रामक शुरुआत की उम्मीद है। धवन ने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और कप्तान कोहली उन्हें मौका देने में कतराएंगे नहीं। वह कार्डिफ में बड़ी पारी खेलने के इरादे से खेलते हुए दिख सकते हैं।
विज्ञापन


रोहित शर्मा ने पहले मैच में धीमी पारी खेली, लेकिन अपनी उपयोगिता साबित की। वह इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ 97 रन की धमाकेदार पारी खेल चुके हैं। इसलिए  हिटमैन को भी मौका मिलना तय नजर आ रहा है। टीम इंडिया को उम्मीद रहेगी कि ओपनिंग जोड़ी कमाल की शुरुआत दिलाए ताकि टीम इंडिया अगर पहले बल्लेबाजी करे तो बड़ा स्कोर बना सके या फिर लक्ष्य का पीछा करते समय धुआंधार शुरुआत कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर - केएल राहुल, विराट कोहली और सुरेश रैना

india's predicted eleven for second t20i against england cricket team
विराट कोहली

केएल राहुल ने पहले मैच में शतक जमाया। उन्हें टीम से बाहर करने का कोई कारण नहीं है। इससे पहले वह आयरलैंड के खिलाफ भी 70 रन की उम्दा पारी खेल चुके हैं। वह दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में भी अपना शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेंगे।

भारतीय कप्तान टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ हैं। कोहली ने पहले टी-20 में नाबाद 20 रन की सूझबूझ भरी पारी खेली। वह दूसरे फॉर्म में अपनी लय हासिल करने की कोशिश करेंगे।

सुरेश रैना को पहले टी-20 इंटरनेशनल में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। हालांकि, वह इंग्लैड से पहले आयरलैंड के खिलाफ अर्धशतक जमा चुके हैं। रैना की कोशिश टी-20 में शानदार प्रदर्शन करके वन-डे टीम में वापसी की होगी।

विकेटकीपर और ऑलराउंडर - एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या

india's predicted eleven for second t20i against england cricket team
एमएस धोनी

पूर्व कप्तान को इंग्लैंड दौरे पर अच्छे से बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है। धोनी ने हालांकि अपनी विकेटकीपिंग से एक बार फिर प्रभावित किया और पहले मैच में दो लाजवाब स्टंपिंग की। 

हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन में भी सुधार देखने को मिला है। वह टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ी बनने की खूब कोशिश कर रहे हैं। पांड्या की कोशिश दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में बल्लेबाजी करने की होगी ताकि अंतिम ओवर्स में तेजी से रन बना सके। हालांकि, उन्हें अपनी गेंदबाजी में थोड़ा सुधार करने की जरूरत है ताकि ज्यादा रन खर्च नहीं करें।

स्पिनर्स - कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल

india's predicted eleven for second t20i against england cricket team
कुलदीप यादव

कुलदीप यादव ने पहले मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने पहले टी-20 इंटरनेशनल में पांच विकेट झटके। चाइनामैन ने जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, एलेक्स हेल्स और इयोन मोर्गन को अपना शिकार बनाया। टीम इंडिया को उनसे एक बार फिर इसी तरह के करिश्माई प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

युजवेंद्र चहल का खेलना भी लगभग तय नजर आ रहा है। उन्होंने अब तक बेहतरीन गेंदबाजी की है और अहम मौकों पर साझेदारियां तोड़कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई है। पहले मैच में भले ही उन्हें विकेट न मिला हो, लेकिन आज वह कमाल करने के लिए बेताब रहेंगे।

तेज गेंदबाज - दीपक चाहर और उमेश यादव

india's predicted eleven for second t20i against england cricket team
उमेश यादव

दीपक चाहर को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। उन्हें भुवनेश्वर कुमार की जगह मौका मिलने की उम्मीद की जा सकती है। भुवनेश्वर टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं, लिहाजा टीम प्रबंधन उन्हें पर्याप्त आराम देने के बारे में विचार किया जा सकता है। चाहर ने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और इसके चलते उन्हें मौका मिल सकता है।

उमेश यादव ने पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके थे। यादव ने पहले मैच में जेसन रॉय का महत्वपूर्ण विकेट चटकाया था, जिसके बाद मेजबान टीम बैकफुट पर चली गई थी। उमेश को मौका मिलना लगभग तय नजर आ रहा है।

नोट: यह हमारा महज आकलन भर है। अंतिम एकादश का पता टॉस के बाद ही पता चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed