फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india retain top two spots in World Test Championship table after australia draw test at sydney

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: तीसरा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद अंकतालिका में कहां हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया

Mon, 11 Jan 2021 06:50 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 11 Jan 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
india retain top two spots in World Test Championship table after australia draw test at sydney
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर @mayankcricket

ऑस्ट्रेलिया और भारत सोमवार को तीसरे टेस्ट मैच को ड्रॉ खेलने के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के शीर्ष दो स्थानों पर बने हुए हैं। भारतीय बल्लेबाजों ने चौथी पारी में धैर्य और जज्बे की शानदार मिसाल पेश करते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीत से दूर रखा जिससे सीरीज अभी 1-1 से बराबर है। सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट ब्रिसबेन में 15 जनवरी से खेला जाना है। भारतीय टीम इस मैच में शानदार प्रदर्शन के कारण डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड से थोड़े अंतर से आगे है।

विज्ञापन


भारत और न्यूजीलैंड के बीच 0.2 प्रतिशत का अंतर
आईसीसी ने ट्विटर पर लिखा, 'सिडनी में अविश्वसनीय रूप से प्रतिस्पर्धी मैच के बाद दोनों टीमें आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में शीर्ष दो स्थानों पर बनीं हुई हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 0.2 प्रतिशत का अंतर है।'
विज्ञापन




इससे पहले वेस्टइंडीज और पाकिस्तान पर प्रभावशाली जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहली बार नंबर एक पर पहुंची थी। सिडनी टेस्ट  के ड्रा होने पर भारत और ऑस्ट्रेलिया को 10-10 अंकों से संतोष करना पड़ा। इस 10 अंक से भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी तालिका में 400 अंक का आंकड़ा छूने वाली पहली टीम बनी। भारत, तालिका में हालांकि ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर हैं क्योंकि अब इसके स्थानों का आकलन जीतने के प्रतिशत के आधार पर होता है।'

ऋषभ पंत (97) और चेतेश्वर पुजारा (77) के पवेलियन लौटने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में फंस गयी थी लेकिन हनुमा विहारी (161 गेंद में 23 रन) और रविचंद्रन अश्विन (128 गेंद में 39 रन) ने पांचवें दिन तीसरे सत्र में विकेट नहीं गिरने दिया और ऑस्ट्रेलिया को जीत से वंचित किया।

मांसपेशियों में खिंचाव के बाद भी विहारी ने अश्विन के साथ छठे विकेट के लिए 62 रन की अटूट साझेदारी की जो 42 ओवर से ज्यादा देर तक चली। जीत के लिए 407 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने पांच विकेट पर 334 रन बनाकर मैच ड्रॉ कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed