फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India pacer Prasidh Krishna believes the unpredictable nature of the SCG pitch will keep India in contention

IND vs AUS: प्रसिद्ध कृष्णा ने बताया, किस तरह सिडनी पिच की असामान्य उछाल होगी मददगार; मैच को लेकर कही ये बात

Sat, 04 Jan 2025 05:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 04 Jan 2025 05:53 PM IST
सार

भारत को मैच जिताने की जिम्मेदारी गेंदबाजों पर रहेगी जिन्होंने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 185 रन पर ऑलआउट किया जिससे भारत चार रन की मामूली बढ़त लेने में सफल रहा।

विज्ञापन
India pacer Prasidh Krishna believes the unpredictable nature of the SCG pitch will keep India in contention
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) की पिच में असामान्य उछाल के कारण ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथी पारी में लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा। भारत की कुल बढ़त अभी 200 रन के आंकड़े से काफी दूर है लेकिन तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का मानना है कि एससीजी की पिच से मिल रहे असामान्य उछाल से टीम मैच में बनी रहेगी। 
विज्ञापन

भारत ने पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक शनिवार को दूसरी पारी में छह विकेट पर 141 रन बना लिए। टीम की कुल बढ़त 145 रन है और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी बरकरार रखने के लिए उसे यह मैच जीतना होगा। भारत को मैच जिताने की जिम्मेदारी गेंदबाजों पर रहेगी जिन्होंने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 185 रन पर ऑलआउट किया जिससे भारत चार रन की मामूली बढ़त लेने में सफल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का बचाव करने के लिए तैयार प्रसिद्ध 
प्रसिद्ध ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा,  पिच के कुछ हिस्सों से गेंद को परखना मुश्किल हो रहा है। गेंद कभी-कभी नीचे रह रही है। हमारे पास मैच में बने रहने का पूरा मौका है। हमें पर्याप्त उछाल हासिल कर बल्लेबाज को बल्ले की दोनों ओर से छकाना होगा और किनारा लगने पर कैच लपकने के लिए तैयार रहना होगा। हमने कोई विशेष संख्या (रन) तय नहीं की है। हम जितने रन बनाएंगे, वह बचाव करने के लिए अच्छा स्कोर होगा हम उन्हें किसी भी कीमत पर आउट करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

इस भारतीय गेंदबाज ने गेंदबाजी की शुरुआत में लाइन-लेंथ से सामंजस्य बैठाने से संघर्ष करने के बाद लंच से ठीक पहले स्मिथ को आउट किया किया। उन्होंने कहा, लंच के समय मुझे अपनी गेंदबाजी का आकलन करने का मौका मिल गया। मैंने टीम के विश्लेषक के साथ बातचीत की और इससे मुझे अंदाजा हुआ कि क्या करना है। लंच ब्रेक के बाद जब गेंदबाजी के लिए आया तो इससे मुझे काफी मदद मिली।

ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी को लेकर क्या बोले प्रसिद्ध? 
प्रसिद्ध ने कहा, ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी करते हुए मुझे थोड़ा आत्मविश्वास मिला और इससे पहले दलीप ट्रॉफी में लाल गेंद से क्रिकेट खेलने के बाद मैं अच्छी लय में था। इस मैच में जब मुझे गेंदबाजी का मौका मिला तो शुरुआत में थोड़ी घबराहट थी। पहला ओवर अच्छा गया, अगले कुछ ओवर वास्तव में अच्छे नहीं थे। इस टीम में काफी लोग है जिनसे मैच गेंदबाजी के बारे में चर्चा कर सकता हूं। इससे बेहतर करने में मदद मिलती है। मोर्ने मोर्कल और मैंने इस बारे में काफी चर्चा की है कि क्या करना है और फिलहाल चीजें अच्छी चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed