फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India outplay Australia to stay alive in women tri series

मंधाना-शेफाली के दम पर भारत ने चेज किया टी-20 का सबसे बड़ा स्कोर, ऑस्ट्रेलिया को हराया

Sat, 08 Feb 2020 01:53 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 08 Feb 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
India outplay Australia to stay alive in women tri series
स्मृति मंधाना - फोटो : ट्विटर

विज्ञापन

स्मृति मंधाना के अर्धशतक के दम पर भारत ने आखिरकार बल्लेबाजी में फार्म हासिल करते हुए ऑस्ट्रेलिया के दिन शनिवार को सात विकेट से हराकर त्रिकोणीय टी-20 श्रृंखला में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 173 रन बनाए जिसमें एशले गार्डनर के 57 गेंद में 93 रन शामिल है। मैग लानिंग ने 22 गेंद में 37 रन बनाए ।भारतीय टीम ने लक्ष्य को 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 28 गेंद में 49 रन और मंधाना ने 48 गेंद में 55 रन बनाए।

174 रन के लक्ष्य को सफलता पूर्वक हासिल करके भारत ने इतिहास भी रच दिया। महिला टी-20 क्रिकेट में यह  तीसरा सफलतापूर्वक हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य रहा

विज्ञापन


इस जीत के साथ भारत अंकतालिका में इंग्लैंड के बाद दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच रविवार को होने वाले आखिरी लीग मैच से पता चलेगा कि फाइनल किन टीमों के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार नाकाम रहने के बाद 16 बरस की शेफाली ने भारत को शानदार शुरूआत दी। उसने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। मंधाना ने पारी की सूत्रधार की भूमिका निभाई। शेफाली को एलिसे पेरी ने निकोला कारे के हाथों लपकवाया। उसके बाद जेमिमा रौद्रिगेज क्रीज पर आई जिन्होंने 19 गेंद में पांच चौको की मदद से 30 रन बनाए।


मेगान शट ने 13वें ओवर में उन्हें पवेलियन भेजा। कप्तान हरमनप्रीत कौर 20 गेंद में 20 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने मंधाना के साथ 42 रन की साझेदारी की। मंधाना 19वें ओवर में कारे की गेंद पर पगबाधा आउट हुई। इससे पहले आस्ट्रेलियाई पारी का आकर्षण गार्डनर रही,इ जिन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और तीन छक्के लगाए। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने दो विकेट लिए ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed