फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india lost by one run

धोनी नहीं बना सके आखिरी गेंद पर 2 रन, एक रन से हारा भारत

Sun, 28 Aug 2016 05:21 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Aug 2016 05:21 PM IST
विज्ञापन
india lost by one run
धोनी - फोटो : getty
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कुछ समय पहले कहा जाता था कि वो ऐसे कप्तान हैं जो अनहोनी को होनी में बदल देते हैं, लेकिन अब उनका करिश्मा काम नहीं कर पा रहा है। अब वह होनी को अनहोनी बनाने का काम करने लगे हैं। भारत वेस्टइंडीज के टी-20 मैच में भारत जीत की कगार पर तो पहुंच गया, लेकिन आखिरी लम्हें मे वेस्टइंडीज ने भारत से मैच छीन लिया।
विज्ञापन


246 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम केएल राहुल के शतक 110(51) और रोहित शर्मा के अर्धशतक की बदौलत जीत के मुहाने तक पहुंच गई थी। आखिरी ओवर में जीत के लिए महज 8 रनों की जरूरत थी। गेंद डेवेन ब्रेवों के हाथों में थी और पहली गेंद पर धोनी का कैच सैमुअल्स ने गली में छोड़ दिया। उसके बाद स्ट्राइक पर राहुल आ गए।
विज्ञापन


LIVE SCORECARD

उन्होंने एक रन लेकर धोनी को स्ट्राइक दे दी, इसके बाद एक समय 3 गेंद में 5 रनों की दरकार थी। राहुल के पास स्ट्राइक थी।  राहुल ने एक रन लेकर स्ट्राइक धोनी को दे दी। तब भारत को  जीत के लिए 2 गेंद पर 4 रनों की जरूरत थी। स्ट्राइक पर धोनी थे पांचवीं गेंद में धोनी ने 2 रन लिए। इसके बाद जीत के लिए एक गेंद में 2 रनों की आवश्यक्ता थी लेकिन धोनी ने ठीक उसी जगह  दोबारा कैच दे बैठे जहां उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर कैच दिया था। लेकिन इस बार फील्डर नहीं चूका और भारत के जबड़े से वेस्टइंडीज ने जीत छीन ली। यदि धोनी किसी तरह एक रन हासिल करते तो भारत को सुपर ओवर का मौका मिलता लेकिन धोनी के आखिरी गेंद पर आउट होते ही जीत का सपना टूट गया और भारत टी-20 विश्वकप की हार का बदला वेस्टइंडीज से नहीं ले सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


246 रनों के पहाड़ से लक्ष्य को हासिल करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। 31 रन के स्कोर पर भारत ने रहाणे के रुप में पहला विकेट खो दिया। ब्रेवो ने थर्ड मैन बाउंड्री पर रहाणे का बेहतरीन कैच लपका।  रहाणे के बाद बल्लेबाजी के लिए आए विराट कोहली ने अच्छी शुरुआत की लेकिन वह उस लय को बरकरार नहीं रख सके। ब्रेवो की एक बाउंसर कोहली के ग्लव्स को छूती हुई विकेट कीपर के हाथों में पहुंच गई। कोहली ने 9 गेंद में 16 रन बनाए।

विराट के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे केएल राहुल ने रोहित शर्मा का बेहतरीन साथ दिया और दोनों ने सबसे पहले 50 रनों की साक्षेदारी कर भारत का स्कोर 100 रनों के पार पहुंचाया। इसके बाद रोहित शर्मा ने 22 गेंदों पर अपना अर्धशतक (52) पूरा किया। 10 ओवर में भारत के 116 रन थे। 10 ओवर में जीत के लिए भारत को 130 रन और बनाने थे। रोहित अर्धशतक बनाने के बाद ज्यादा देर तक राहुल का साथ नहीं दे सके।12 वें ओवर में रोहित शर्मा 62(28) रन बनाकर आउट हो गए। उस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 137 रन था।

इसके बाद कप्तान धोनी बल्लेबाजी के लिए उतरे राहुल और धोनी के बीच सौ रन की साझेदारी हुई। राहुल पूरे मैच में बेहतरीन लय में दिखे। उन्होंने 46 गेंदों में अपना पहला टी-20 शतक पूरा किया। वह टी-20 में शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय बने।  अंत में राहुल 110 रन बनाकर नाबाद रहे और धोनी 25 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हो गए। 

इससे पहले धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए। वेस्टइंडीज की बैटिंग के आगे भारतीय गेंदबाज असहाय नजर आए। 10 वें ओवर में भारत को शमी ने पहली सफलता दिलाई। तब वेस्टइंडीज का स्कोर 9.3 ओवर  127 रन था। चार्ल्स ने 33 गेंदों में 79 रन बनाकर आउट हुए। 


दूसरी तरफ लुईस ने धमाकेदार बल्लेबाजी जारी रखी। एविन लुइस ने स्टुअर्ट बिन्नी के एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाए। आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर वह युवराज सिंह की बराबरा करने से चूक गए।लुइस ने 49 गेंद पर 100 रन बनाकर जड़ेजा का शिकार बने। 

मैच मेें हार के साथ ही भारत सीरीज में 1-0 से  पिछड़ गया है। दूसरा मैच आज शाम 7.30 बजे इसी मैदान पर खेला जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed