फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एशिया कप 2021: अलग टीम के साथ उतरेगा भारत! राहुल हो सकते हैं नए कप्तान

Mon, 08 Mar 2021 03:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 08 Mar 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
India likely to send second-string side for Asia Cup 2021 amid tight schedule: Report
asia cup 2018

कोरोना महामारी के कारण पिछले साल एशिया कप को स्थगित करना पड़ा था और इस साल भी इसको लेकर संशय बना हुआ है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस साल एशिया कप का आयोजन जून 2021 के अंत में श्रीलंका में हो सकता है और इसी महीने में 18 जून को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच होना है। ऐसे में इसको लेकर एक नया पेंच फंस गया है।


 

India likely to send second-string side for Asia Cup 2021 amid tight schedule: Report
asia cup

वहीं, बीसीसीआई प्लानिंग कर रहा है कि एक टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलने के लिए लॉड्स (स्थान फेरबदल हो सकता है) जाए और एक टीम और बनाई जाए तो एशिया कप 2021 के लिए श्रीलंका चली जाए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने जानकारी दी है कि, अगर एशिया कप होता है, तो कोई और विकल्प नहीं है। हम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए कोई जोखिम नहीं ले सकते हैं। खिलाड़ी दो बार क्वारंटीन से नहीं गुजर सकते हैं। श्रीलंका में खेले जाने वाला एशिया कप टी-20 फॉर्मेंट में होना है।

India likely to send second-string side for Asia Cup 2021 amid tight schedule: Report
एशिया कप - फोटो : SELF

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम का इस साल काफी व्यस्त कार्यक्रम है। उसे इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। उसके बाद टी-20 विश्व कप खेलना है। इसको ध्यान में रखते हुए भारत के पास एशिया कप 2021 में दूसरी टीम भेजने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। ऐसे में अगर जून के आखिरी में एशिया कप होता है, तो टीम इंडिया अपने प्रमुख खिलाड़ियों विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या के बिना उतरेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
India likely to send second-string side for Asia Cup 2021 amid tight schedule: Report
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर @BCCI

हालांकि अभी तक एशिया कप 2021 को लेकर कुछ अपडेट आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। मगर बड़ा सवाल ये है कि इन दोनों टीमों की कप्तानी कौन करेगा? यह तो तय है विराट कोहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में टीम की कमान संभालेंगे। ऐसे में क्या विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को एशिया कप में भारतीय टीम की कमान मिल सकती है? यह देखने वाली बात होगी।बता दें कि टीम इंडिया एशिया कप के अब तक के इतिहास में सबसे सफल रही है। भारत ने अब तक सर्वाधिक सात बार एशिया कप जीता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed