{"_id":"6045f9622862f63a1211d060","slug":"india-likely-to-send-second-string-side-for-asia-cup-2021-amid-tight-schedule-report","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एशिया कप 2021: अलग टीम के साथ उतरेगा भारत! राहुल हो सकते हैं नए कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशिया कप 2021: अलग टीम के साथ उतरेगा भारत! राहुल हो सकते हैं नए कप्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 08 Mar 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
asia cup 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना महामारी के कारण पिछले साल एशिया कप को स्थगित करना पड़ा था और इस साल भी इसको लेकर संशय बना हुआ है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस साल एशिया कप का आयोजन जून 2021 के अंत में श्रीलंका में हो सकता है और इसी महीने में 18 जून को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच होना है। ऐसे में इसको लेकर एक नया पेंच फंस गया है।
2 of 4
asia cup
वहीं, बीसीसीआई प्लानिंग कर रहा है कि एक टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलने के लिए लॉड्स (स्थान फेरबदल हो सकता है) जाए और एक टीम और बनाई जाए तो एशिया कप 2021 के लिए श्रीलंका चली जाए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने जानकारी दी है कि, अगर एशिया कप होता है, तो कोई और विकल्प नहीं है। हम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए कोई जोखिम नहीं ले सकते हैं। खिलाड़ी दो बार क्वारंटीन से नहीं गुजर सकते हैं। श्रीलंका में खेले जाने वाला एशिया कप टी-20 फॉर्मेंट में होना है।
3 of 4
एशिया कप
- फोटो : SELF
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम का इस साल काफी व्यस्त कार्यक्रम है। उसे इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। उसके बाद टी-20 विश्व कप खेलना है। इसको ध्यान में रखते हुए भारत के पास एशिया कप 2021 में दूसरी टीम भेजने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। ऐसे में अगर जून के आखिरी में एशिया कप होता है, तो टीम इंडिया अपने प्रमुख खिलाड़ियों विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या के बिना उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
केएल राहुल
- फोटो : ट्विटर @BCCI
हालांकि अभी तक एशिया कप 2021 को लेकर कुछ अपडेट आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। मगर बड़ा सवाल ये है कि इन दोनों टीमों की कप्तानी कौन करेगा? यह तो तय है विराट कोहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में टीम की कमान संभालेंगे। ऐसे में क्या विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को एशिया कप में भारतीय टीम की कमान मिल सकती है? यह देखने वाली बात होगी।बता दें कि टीम इंडिया एशिया कप के अब तक के इतिहास में सबसे सफल रही है। भारत ने अब तक सर्वाधिक सात बार एशिया कप जीता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।