फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India in record books after scoring 297 in Hyderabad T20I vs Bangladesh, See stats; Sanju Samson, Suryakumar

IND vs BAN: भारत ने की छक्कों की बारिश, सात साल पुराना रिकॉर्ड टूटा; संजू-सूर्यकुमार के बीच 173 रन की साझेदारी

Sun, 13 Oct 2024 08:54 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 13 Oct 2024 08:54 AM IST
सार

भारत की ओर से संजू सैमसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने 47 गेंद में 11 चौके और आठ छक्के की मदद से 111 रन की पारी खेली। वहीं, सूर्यकुमार ने 35 गेंद में आठ चौके और पांच छक्के की मदद से 75 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
India in record books after scoring 297 in Hyderabad T20I vs Bangladesh, See stats; Sanju Samson, Suryakumar
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला हैदराबाद में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 297 रन बनाए। यह किसी भी टेस्ट खेलने वाले देश का टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय का यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। नेपाल ने 2023 में मंगोलिया के खिलाफ 2023 में तीन विकेट पर 314 रन बनाए थे।
विज्ञापन

India in record books after scoring 297 in Hyderabad T20I vs Bangladesh, See stats; Sanju Samson, Suryakumar
भारत बनाम बांग्लादेश टी20 - फोटो : BCCI
वहीं, ओवरऑल टी20 का भी यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। नेपाल इस मामले में भी शीर्ष पर है। भारत ने इस मैच में 22 छक्के जड़े, जो कि इस टीम द्वारा सर्वश्रेष्ठ है। टीम इंडिया ने इस मामले में सात साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले भारत ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 21 छक्के जड़े थे। ओवरऑल यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक पारी में किसी टीम द्वारा लगाए गए संयुक्त रूप से तीसरा सबसे ज्यादा छक्के हैं। नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ 26 छक्के और जापान ने चीन के खिलाफ 2024 में 23 छक्के लगाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

India in record books after scoring 297 in Hyderabad T20I vs Bangladesh, See stats; Sanju Samson, Suryakumar
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI
इस मैच में भारत ने कुल 47 बाउंड्रीज लगाईं, जो कि किसी टीम द्वारा एक पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड चेक रिपब्लिक के नाम था। उसने 2019 में तुर्किये के खिलाफ 43 बाउंड्रीज लगाई थीं। भारत ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 42 बाउंड्रीज लगाई थीं।
विज्ञापन

India in record books after scoring 297 in Hyderabad T20I vs Bangladesh, See stats; Sanju Samson, Suryakumar
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के 297 के स्कोर में सबसे बड़ा योगदान संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव का रहा। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 173 रन की साझेदारी निभाई। यह भारत के लिए किसी भी विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरे विकेट के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है। 

India in record books after scoring 297 in Hyderabad T20I vs Bangladesh, See stats; Sanju Samson, Suryakumar
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI
इस मैच में बांग्लादेश के पांच गेंदबाजों ने अपने कोटे के ओवरों में 40 से ज्यादा रन दिए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में चौथी बार हुआ है। बांग्लादेश के मेहदी हसन (45 रन), तस्कीन अहमद (51 रन), तंजीम हसन साकिब (66 रन), मुस्तफिजुर रहमान (52 रन) और रिशाद हुसैन (46 रन) ने अपने स्पेल में 40 से ज्यादा रन खर्च किए।

India in record books after scoring 297 in Hyderabad T20I vs Bangladesh, See stats; Sanju Samson, Suryakumar
भारत बनाम बांग्लादेश टी20 - फोटो : PTI
भारत की ओर से संजू सैमसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने 47 गेंद में 11 चौके और आठ छक्के की मदद से 111 रन की पारी खेली। वहीं, सूर्यकुमार ने 35 गेंद में आठ चौके और पांच छक्के की मदद से 75 रन की पारी खेली। रियान पराग ने 13 गेंद में 34 रन और हार्दिक पांड्या ने 18 गेंद में 47 रन बनाए। पराग ने एक चौका और चार छक्के, जबकि हार्दिक चार चौके और चार छक्के लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed