फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India in Australia Schedule, Adelaide to host first game, India unlikely to play day night Test

INDvAUS: ऑस्ट्रेलियाई दौरे का पूरा शेड्यूल जारी, BCCI को डे-नाइट टेस्ट मैच के लिए मनाने में जुटी CA

Mon, 30 Apr 2018 02:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Apr 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
India in Australia Schedule, Adelaide to host first game, India unlikely to play day night Test

इस साल के अंत में होने वाले बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जहां भारत को टेस्ट, वनडे और टी-20 समेत कुल 10 मैच खेलने हैं। दौरे की शुरुआत T-20 सीरीज से होगी फिर टेस्ट सीरीज की बारी आएगी अंत वनडे इंटरनेशनल से किया जाएगा।

विज्ञापन


इस दौरे पर भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट खेले जाएंगे। बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का पहला टेस्ट 6 दिसंबर को एडिलेड में खेला जाएगा। मगर ये डे नाइट टेस्ट नहीं होगा। क्योंकि बीसीसीआई पिंक बॉल के इस्तेमाल को लेकर तैयार नहीं है। इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के सीईओ जेम्स सदरलैंड ने कहा कि एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट खेलने के लिए बीसीसीआई से बातचीत चल रही है।
विज्ञापन


इस बारे में जेम्स सदरलैंड का कहना है कि उनकी प्राथमिकता एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने की है। इस बारे में बीसीसीआई से बातचीत जारी है। अगले कुछ हफ्तों में इस बारे में जवाब मिल जाएगा। बता दें कि भारत ने अबतक एक भी डे-नाइट टेस्ट मैच नहीं खेला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए पूरा शेड्यूल

India in Australia Schedule, Adelaide to host first game, India unlikely to play day night Test

T20 सीरीज

  1. नवंबर 21- पहला टी20 - गाबा, ब्रिसबेन
  2. नवंबर 23 - दूसरा टी20 - मेलबर्न
  3. नवंबर 25 - तीसरा टी20 - सिडनी


टेस्ट सीरीज

  1. पहला टेस्ट- 6-10 दिसंबर, एडिलेड ओवल
  2. दूसरा टेस्ट- 14-18 दिसंबर, पर्थ
  3. तीसरा टेस्ट- 26-30 दिसंबर, मेलबर्न
  4. चौथा टेस्ट- 3-7 जनवरी, सिडनी


वनडे सीरीज

  1. जनवरी 12, पहला वनडे, सिडनी
  2. जनवरी 15, दूसरा वनडे, ओवल
  3. जनवरी 18, तीसरा वनडे, मेलबर्न
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed