फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india gains some points if wins test series

मिली जीत तो नंबर वन के और करीब आएगी टीम इंडिया

Mon, 16 Dec 2013 07:02 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 Dec 2013 07:02 PM IST
विज्ञापन
india gains some points if wins test series

टीम इंडिया बुधवार को जब जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट सीरीज में उतरेगी तो उसकी निगाहें आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में नंबर वन रेटिंग के करीब आने पर होगी।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका इस समय 131 रेटिंग प्वाइंट से शीर्ष पायदान पर कायम हैं जबकि टीम इंडिया 119 अंकों से दूसरे पोजीशन पर है।
विज्ञापन


अगर भारत दोनों टेस्ट दक्षिण अफ्रीका से जीत जाता है तो वह पांच रेटिंग अंक लेकर 124 अंकों पर पहुंच जाएगा जबकि ग्रीम स्मिथ की टीम छह रेटिंग अंक लुढ़कर 125 अंकों पर पहुंच जाएगी। इससे दोनों ही टीमों के बीच अंतर महज वन रेटिंग अंक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीतने पर बढ़ेंगे रेटिंग अंक
टीम इंडिया के लिए 1-0 से सीरीज जीत का मतलब यह होगा कि उसके चार रेटिंग अंकों से कुल 123 अंक होंगे जबकि दक्षिण अफ्रीका के 126 रेटिंग अंक होंगे।

दो खिलाड़ियों ने मिलकर तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड!

दूसरी ओर, 1-1 या 0-0 से सीरीज का मतलब यह होगा कि भारत को एक अंक का फायदा होगा और उसके 120 रेंटिंग हो जाएंगे जबकि दक्षिण अफ्रीका के 130 रेंटिंग अंक रह जाएंगे।

पुजारा पर होगा दारोमदार
वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए 1-0 से सीरीज जीत का मतलब यह है कि भारत दो रेंटिंग अंकों का नुकसान होगा जबकि 2-0 से जीत पर महेंद्र सिंह धोनी एंड कंपनी को तीन रेंटिंग अंक गंवाने पड़ेंगे।


रूठे बल्ले को सहवाग ने मनाया, पचासा लगाया!

दक्षिण अफ्रीका इस सीरीज में शुरुआत अपने दो शीर्ष बल्लेबाजों एबी डीविलियर्स और हासिम अमला और शीर्ष दो गेंदबाज डेल स्टेन और वेरनॉन फिलैंडर के साथ उतरेगा। भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा छठवें नंबर पर सर्वोच्च रैंकिंग बल्लेबाज होंगे जबकि विराट कोहली 20वें पोजीशन पर हैं।

गेंदबाजों में भारत की स्पिन जोड़ी रविचंद्रन अश्विन और प्रज्ञान ओझा क्रमश: पांचवें और नौवें पोजीशन पर कायम हैं। आलराउंडरों में अश्विन 419 रेटिंग अंक से टॉप पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed