फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Former captain and BCCI Apex Council member Shantha Rangaswamy defends BCCI on Indian women teams England tour

BCCI के बचाव में शांता रंगास्वामी, त्रिकोणीय श्रृंखला से भारतीय महिला टीम को हटना पड़ा था

Mon, 27 Jul 2020 04:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 27 Jul 2020 04:57 PM IST
सार

रंगास्वामी ने कहा कि मौजूदा माहौल में बीसीसीआई की खेल (महिला क्रिकेट) के प्रति प्रतिबद्धता को नहीं आंका जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'कोविड-19 के बाद महिला क्रिकेट को लेकर उनकी प्रतिबद्धता का पता चलेगा। बीसीसीआई की मंशा पर संदेह करने वाले लोगों को पहले चीजों के सामान्य होने का इंतजार करना चाहिए। मौजूदा स्थिति उनके नियंत्रण में नहीं है।'

विज्ञापन
India Former captain and BCCI Apex Council member Shantha Rangaswamy defends BCCI on Indian women teams England tour
कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की सदस्य शांता रंगास्वामी ने कहा कि महिला टीम को इंग्लैंड में प्रस्तावित त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए भेजने से मना करने पर इसे बोर्ड की उपेक्षा नहीं समझी जानी चाहिए, उन्होंने सोमवार को कहा कि जो भी बोर्ड की मंशा पर सवाल उठा रहा है उसे स्थिति के सामान्य होने का इंतजार करना चाहिए।

विज्ञापन


बीसीसीआई ने कोविड-19 महामारी के कारण इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए महिला टीम नहीं भेजने का फैसला किया जबकि वह सितंबर से नवंबर तक यूएई में आईपीएल की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में महिला क्रिकेट को लेकर बोर्ड की गंभीरता पर सवाल उठ रहा लेकिन पूर्व कप्तान ने इस अलोचना को खारिज कर दिया। रंगास्वामी ने पीटीआई से कहा, 'यह उपेक्षा करने का मामला नहीं है। आपको मैच फिटनेस हासिल करने के लिए कम से कम छह सप्ताह का समय चाहिए और देश के ज्यादातर हिस्से में कोविड-19 को देखते हुए क्या शिविर लगाना संभाव है? आपको इंग्लैंड में 14 दिनों तक पृथकवास में भी रहना होगा।'
विज्ञापन


आईपीएल के दौरान महिला प्रदर्शनी मैचों के इस साल होने की संभावना कम है और न्यूजीलैंड में अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले विश्व कप से पहले शायद ही टीम को ज्यादा मैच खेलने को मिले। रंगास्वामी ने कहा, 'हमारे पास तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं था। कोविड-19 ने दुनिया भर के खेल को प्रभावित किया है, महिला क्रिकेट पर इसका और अधिक प्रभाव है। मेलबर्न में टी-20 विश्व कप के फाइनल में रिकॉर्ड संख्या में दर्शकों के आने के बाद हम फिर से कुछ साल पीछे चले गये हैं। यह दुखद है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से आठ नवंबर तक होना है, इसी दौरान ऑस्ट्रेलिया में महिला बिग बैश का आयोजन होना है। इसमें तीन-चार भारतीय खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। रंगास्वामी ने कहा, 'ऐसा लग रहा है कि प्रकृति भी महिला क्रिकेट के खिलाफ साजिश कर रही है। पिछले साल आईपीएल महिला चैलेंज में तीन टीमें थी और इस साल इसे चार टीमों का होना था। टूर्नामेंट का स्थल बदल गया, लेकिन उससे ज्यादा परेशानी यह है कि उसी समय बिग बैश लीग का आयोजन होना है। देखते है आईपीएल की संचालन समिति क्या फैसला करती हैं। आईपीएल प्रदर्शनी मैचों की तुलना में इंग्लैंड जाना ज्यादा जरूरी था। इंग्लैंड दौरे से विश्व कप की अच्छी तैयारी होती।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed