फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india favourites for final against england in women world cup final says ganguly

WWC17: गांगुली ने की भविष्यवाणी, बताया लॉर्ड्स में चलेगी किसकी 'दादा'गिरी

Sat, 22 Jul 2017 07:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 22 Jul 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
india favourites for final against england in women world cup final says ganguly
सौरव गांगुली - फोटो : getty

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भारत को 2017 महिला वर्ल्ड कप का फाइनल जीतने का प्रबल दावेदार बनाया है। भारत और मेजबान इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर रविवार को महिला वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन


गांगुली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल में सिर्फ 115 गेंदों में 171 रन की पारी खेलने वाली हरमनप्रीत कौर की जमकर तारीफ की है। कौर की पारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हराया था। गांगुली ने कहा, 'मैंने हरमनप्रीत की पारी देखी। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। भारतीय टीम रविवार को फाइनल में इंग्लैंड को हरा देगी।'
विज्ञापन


बता दें कि हरमनप्रीत कौर की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत भारत ने वर्षाबाधित मुकाबले में निर्धारित 42 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 281 रन का विशाल स्कोर बनाया था। इसके बाद गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 245 रन पर ऑलआउट करके भारत को वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांगुली के रहते हुआ बड़ा फायदा

india favourites for final against england in women world cup final says ganguly
सौरभ गांगुली

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष ने साथ ही ये भी जानकारी दी कि पिछले वर्ष की तुलना में उनकी एसोसिएशन को 10 करोड़ रुपए से अधिक का फायदा हुआ है। हालांकि, लोढ़ा समिति की सिफारिशें लागू नहीं होने की वजह से कुछ राशि का हिसाब अभी क्लियर नहीं हुआ है।

गांगुली ने वित्तीय समिति की बैठक के बाद कहा, 'हमें इस साल अच्छा फायदा हुआ है। हमें 10 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि का फायदा हुआ है।' क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल की वर्किंग समिति की बैठक 27 जुलाई को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed