फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india eye whitewash zimbabwe desperate for win

क्लीन स्वीप पर कोहली एंड कंपनी की नजर

Sat, 03 Aug 2013 12:04 PM IST
बुलावायो/एजेंसी
बुलावायो/एजेंसी Updated Sat, 03 Aug 2013 12:04 PM IST
विज्ञापन
india eye whitewash zimbabwe desperate for win

कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में जिम्बाब्वे को लगातार चार मैचों में हराने और सीरीज 4-0 से अपने नाम करने के बाद अब टीम इंडिया का एकमात्र लक्ष्य क्लीन स्वीप करने का है।

विज्ञापन


कोहली एंड कंपनी शनिवार को पांचवें और आखिरी वनडे में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज 5-0 से अपने नाम करना चाहेगी।

कप्तानी और प्रदर्शन के मामले में पहले ही अपना दमखम दिखा चुके विराट संयम से खेल रहे हैं और टीम को भी अपने नियंत्रण में रखा है।

विराट के अलावा इस युवा ब्रिगेड में शामिल गैर अनुभवी खिलाड़ियों ने अपने उम्दा प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

चौथे वनडे में अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर का आगाज करते हुए 26 रन पर दो विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे मोहित शर्मा ने अपने चयन को सही साबित किया है।

चेतेश्वर पुजारा का भी यह पहला वनडे था लेकिन वह सिर्फ 13 रन बना सके। नए खिलाड़ियों में जयदेव उनादकट भी शामिल हैं, जिन्होंने एक विकेट लिया।

शनिवार के मैच में जम्मू-कश्मीर के ऑलराउंडर परवेज रसूल को मैदान में उतारा जा सकता है।

इसके अलावा सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, अंबाती रायडू और रविंद्र जडेजा बेहतरीन बल्लेबाज हैं और इनसे आखिरी मैच में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

वहीं, जिम्बाब्वे के पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा है। ऐसे में वह भारतीय टीम को अपनी सरजमीं पर क्लीन स्वीप करने से रोकना चाहेगी।

हालांकि सीरीज की शुरुआत में ही जिम्बाब्वे के कोच एंडी वॉलेर ने उम्मीद जताई थी कि उनकी टीम कम से कम एक मैच जरूर जीतेगी लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही इस समय औसत दर्जे की है।

हम सारे मैच जीतकर स्वदेश लौटना चाहेंगे। यदि हम रणनीति पर अमल कर सके तो नतीजा खुद ब खुद मिलेगा। --विराट कोहली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed