फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india enter in semifinal in world cup 2015

आज चलेगा पता, सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगा भारत

Fri, 20 Mar 2015 08:19 AM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 08:19 AM IST
विज्ञापन
india enter in semifinal in world cup 2015

गुरुवार को मेलबर्न में हुए दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 109 रनों के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हालांकि सेमीफाइनल की दौड़ में पहुंची सभी टीमों में बांग्लादेश सबसे कमजोर टीम मानी जाती है लेकिन यदि इतिहास पर नजर दौड़ाए तो वर्ष 2007 के वर्ल्ड कप और 2012 के एशिया कप में बांग्लादेश ने उलटफेर करते हुए टीम इंडिया को टूर्नामेंट से बाहर किया था।

विज्ञापन


भारत सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुका है। अब उसका मुकाबला 26 मार्च को ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान दोनों में से एक विजेता टीम के साथ होगा। आज एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया का पाकिस्तान के साथ मैच है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा पाकिस्तान से भारी नजर आ रहा है।
विज्ञापन


घटिया शुरुआत के बाद जीत की राह पर लौटी पाकिस्तान की टीम के लिए शुक्रवार को विश्व कप क्वार्टर फाइनल में मेजबान आस्ट्रेलिया के खिलाफ उस लय को बनाए रखना बड़ी चुनौती है। दो हार के बाद ‘जीत का चौका’ लगा चुकी पाकिस्तानी टीम के कप्तान मिस्बाह ने टीम के प्रदर्शन को सुधारने में बड़ी भूमिका निभाई है पर आस्ट्रेलिया को उसके मैदान में हराना आसान काम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में पाक की राह बेहद कठिन

india enter in semifinal in world cup 2015

पिछले दस सालों में पाकिस्तान टीम ऑस्ट्रेलियाई धरती में एक भी मैच नहीं जीत पाई है। आखिर बार ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में 2005 में पाकिस्तान ने एक मैच में आस्ट्रेलिया को हराया था। हालांकि पाकिस्तान ऐसी टीम है जो खास दिन किसी भी टीम को पराजित कर सकती है। गेंदबाजी उसका मजबूत पक्ष है।

पिछले विश्व कप में दोनों टीमों के बीच कोलंबो में हुआ पाकिस्तान ने जीता था। दूसरी ओर चार बार की चैंपियन आस्ट्रेलिया की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में पराजित हुई थी। वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया सिर्फ एक ही मैच हारी है।

पाक कप्तान मिसबाह ने कहा कि लगातार चार जीत से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। उनका मनोबल ऊंचा है और वे लय में आ चुके हैं। हर कोई आस्ट्रेलिया को खिताब की दावेदार बता रहा है। यदि हम उलटफेर करने में कामयाब हुए तो पाकिस्तान क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed