फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India defeats West Indies by 119 runs in 3rd ODI; clean sweep series at Trinidad Shubman Gill News Updates

IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज में हासिल की सबसे बड़ी जीत, 119 रन से तीसरा वनडे जीता, शुभमन प्लेयर ऑफ द सीरीज

Thu, 28 Jul 2022 05:50 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 28 Jul 2022 05:50 AM IST
सार

टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज का सफाया कर दिया है। भारत ने वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम की। भारतीय टीम 39 साल से वेस्टइंडीज में वनडे सीरीज खेल रही है और उसने पहली बार कैरेबियाई टीम को उसके घर में क्लीन स्वीप किया है।

विज्ञापन
India defeats West Indies by 119 runs in 3rd ODI; clean sweep series at Trinidad Shubman Gill News Updates
जीत के बाद भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 119 रन से हरा दिया है। बारिश से बाधित मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत विंडीज के सामने 35 ओवर में 257 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 26 ओवर में 137 रन पर सिमट गई। ब्रैंडन किंग और निकोलस पूरन ने अपनी टीम की तरह से सबसे ज्यादा 42-42 रन बनाए।
विज्ञापन


वहीं, भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वनडे सीरीज के बाद अब भारतीय टीम 29 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। टी-20 सीरीज में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। विराट और जसप्रीत बुमराह वनडे के बाद टी-20 सीरीज भी नहीं खेलेंगे। दोनों को आराम दिया गया है।
विज्ञापन


शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की

बारिश की वजह से हुई परेशानी

India defeats West Indies by 119 runs in 3rd ODI; clean sweep series at Trinidad Shubman Gill News Updates
बारिश की वजह से दो बार मैच रोकना पड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे वनडे में बारिश ने दो बार खलल डाला और दोनों बार भारतीय पारी को ही बीच में रोकना पड़ा। पहली बार जब मैच रुका तो अंपयारों ने इसे 40 ओवर का कर दिया था। वहीं, दूसरी बार रुकने पर मुकाबले को 35 ओवर पर साइड कर दिया गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरी बार खेल रुकने तक 36 ओवर में तीन विकेट पर 225 रन बनाए थे। हालांकि, 35 ओवर का मैच होने की वजह से डीएलएस के तहत वेस्टइंडीज को 257 रन का लक्ष्य मिला, पर विंडीज की टीम 137 रन ही बना सकी।

भारत ने बनाया रिकॉर्ड

India defeats West Indies by 119 runs in 3rd ODI; clean sweep series at Trinidad Shubman Gill News Updates
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज का सफाया कर दिया है। भारत ने वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम की। भारतीय टीम 39 साल से वेस्टइंडीज में वनडे सीरीज खेल रही है और उसने पहली बार कैरेबियाई टीम को उसके घर में क्लीन स्वीप किया है। शुभमन गिल को उनकी नाबाद 98 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। शुभमन ने इस सीरीज में तीन मैचों में 205 रन बनाए। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।
119 रन की जीत वेस्टइंडीज के खिलाफ उसकी जमीन पर वनडे में भारत की सबसे बड़ी जीत है। इसके साथ ही भारत ने विंडीज के खिलाफ लगातार 12वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती। यह किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा द्विपक्षीय सीरीज जीतने का रिकॉर्ड है। 

किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे सीरीज जीत
टीम विपक्षी सीरीज कब से
कब तक
भारत वेस्टइंडीज 12 2007-2022*
पाकिस्तान जिम्बाब्वे 11 1996-2020
पाकिस्तान वेस्टइंडीज 10 1999-2022
दक्षिण अफ्रीका जिम्बाब्वे 9 1995-2018
भारत श्रीलंका 9 2007-2021
नोट: कम से कम 3 मैच की सीरीज

वेस्टइंडीज का शर्मनाक रिकॉर्ड
वहीं, वेस्टइंडीज को अपने घर में लगातार दूसरी वनडे सीरीज में करारी हार मिली है। इससे पहले बांग्लादेश ने विंडीज का 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। विंडीज को लगातार नौवें वनडे में हार मिली है। वेस्टइंडीज ने लगातार सबसे ज्यादा 11 वनडे गंवाए हैं। ऐसा 2005 में हुआ था। टीम अपने इस शर्मनाक रिकॉर्ड को तोड़ने से बस दो हार दूर है। 

वेस्टइंडीज के लिए लगातार सबसे ज्यादा हार (वनडे)
लगातार हारे
(वनडे)
कब से
कब तक
11 फरवरी-अगस्त 2005
9 जून-जुलाई 2022*
8 अक्तूबर 1999-जनवरी 2000
8 जुलाई 2009-फरवरी 2010
विज्ञापन

भारत की शुरुआत शानदार रही

India defeats West Indies by 119 runs in 3rd ODI; clean sweep series at Trinidad Shubman Gill News Updates
शुभमन गिल और शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 113 रन जोड़े। धवन ने वनडे करियर का 37वां अर्धशतक लगाया। वे 74 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने शुभमन के साथ मिलकर 86 रन की साझेदारी निभाई। श्रेयस 44 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव आठ रन बनाकर आउट हुए। 

बारिश की वजह से शतक पूरा नहीं कर सके शुभमन

India defeats West Indies by 119 runs in 3rd ODI; clean sweep series at Trinidad Shubman Gill News Updates
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
जब दूसरी बार खेल रुका तो शुभमन गिल 98 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे और बारिश की वजह से शतक पूरा नहीं कर पाए। शुभमन एक बार फिर अपने पहले अंतरराष्ट्रीय शतक से चूक गए। तीनों फॉर्मेट मिलाकर 98 नाबाद रन शुभमन का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय स्कोर है। वहीं, उनके साथ संजू सैमसन छह रन बनाकर नाबाद लौटे। वेस्टइंडीज की ओर से हेडन वॉल्श ने दो और अकील हुसैन ने एक विकेट लिया।

वेस्टइंडीज को सिराज ने दिए शुरुआती झटके

India defeats West Indies by 119 runs in 3rd ODI; clean sweep series at Trinidad Shubman Gill News Updates
सिराज ने दो विकेट झटके - फोटो : सोशल मीडिया
257 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। शून्य पर विंडीज ने दो विकेट गंवा दिए थे। मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ही ओवर में कायल मेयर्स (0) और शामराह ब्रूक्स (0) को पवेलियन भेजा। इसके बाद शाई होप ने ब्रैंडन किंग के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी निभाई। युजवेंद्र चहल ने होप को विकेटकीपर सैमसन के हाथों स्टंप कराया। होप 22 रन बना सके। इसके बाद किंग और कप्तान निकोलस पूरन के बीच चौथे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी हुई।

बीच के ओवरों में चहल ने फिरकी में फंसाया

India defeats West Indies by 119 runs in 3rd ODI; clean sweep series at Trinidad Shubman Gill News Updates
युजवेंद्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षर पटेल ने ब्रैंडन किंग को बोल्ड किया। आउट होने से पहले किंग ने 37 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का की मदद से 42 रन की पारी खेली। केसी कार्टी कुछ खास नहीं कर सके और पांच रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर बोल्ड हुए। कप्तान निकोलस पूरन बड़े शॉट लगाने के चक्कर में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर धवन को कैच दे बैठे। वह 32 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होते ही विंडीज की पूरी टीम लड़खड़ा गई। 

विंडीज के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके

India defeats West Indies by 119 runs in 3rd ODI; clean sweep series at Trinidad Shubman Gill News Updates
भारत ने तीसरा वनडे भी जीता - फोटो : सोशल मीडिया
शार्दुल ने अकील हुसैन (1) को पवेलियन भेजा। फिर चहल ने कीमो पॉल (0), हेडन वॉल्श (10) और जेडन सील्स (0) को आउट कर विंडीज की पारी को 137 रन पर समेट दिया। जेसन होल्डर नौ रन बनाकर नाबाद रहे। चहल (4 विकेट) के अलावा मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को दो-दो विकेट मिले। वहीं, अक्षर और प्रसिद्ध को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed