फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India defeat Ireland in Women's T20 World Cup; IND W Vs IRE W T20 Scorecard, Smriti Mandhana, Harmanpreet Kaur

Women's T20 WC: पांचवीं बार सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, 23 को चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से हो सकता है सामना

Mon, 20 Feb 2023 11:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जीक्यूबेरहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जीक्यूबेरहा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 20 Feb 2023 11:04 PM IST
सार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पांचवीं बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 2009, 2010, 2018 और 2020 में अंतिम-चार में पहुंच चुकी है। 2020 में पिछले संस्करण में टीम इंडिया रनर अप रही थी। फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया था।

विज्ञापन
India defeat Ireland in Women's T20 World Cup; IND W Vs IRE W T20 Scorecard, Smriti Mandhana, Harmanpreet Kaur
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ने ग्रुप-बी के अपने आखिरी मैच में आयरलैंड को डकवर्थ लुईस सिस्टम मैथड से पांच रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इस ग्रुप से इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। ग्रुप-बी की अंक तालिका में फिलहाल इंग्लैंड तीन मैचों में तीन जीत और छह अंकों के साथ शीर्ष पर है। उसे पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच खेलना है।
विज्ञापन


बारिश की वजह से दोबारा खेल नहीं हो सका

India defeat Ireland in Women's T20 World Cup; IND W Vs IRE W T20 Scorecard, Smriti Mandhana, Harmanpreet Kaur
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में इंग्लैंड का शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय है। वहीं, भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचेगी। इंग्लैंड का नेट रन रेट +1.776 है। पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद भी इंग्लैंड की टीम पहले स्थान पर ही रह सकती है। वहीं, भारत का नेट रन रेट +0.290 है। ग्रुप-बी से वेस्टइंडीज, आयरलैंड और पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

India defeat Ireland in Women's T20 World Cup; IND W Vs IRE W T20 Scorecard, Smriti Mandhana, Harmanpreet Kaur
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI Women/Twitter
भारतीय टीम अगर दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंचती है तो अंतिम-चार में उसका सामना वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत के लिए फाइनल का रास्ता आसान नहीं रहने वाला है। ग्रुप-ए से अब तक सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई टीम चार में से चार मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं, दूसरे स्थान के लिए न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच लड़ाई है। ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम का सेमीफाइनल में सामना इंग्लैंड से होगा। पहला सेमीफाइनल 23 फरवरी और दूसरा सेमीफाइनल 24 फरवरी को खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को केप टाउन में खेला जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पांचवीं बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 2009, 2010, 2018 और 2020 में अंतिम-चार में पहुंच चुकी है। टीम इंडिया लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची है। 2020 में पिछले संस्करण में टीम इंडिया रनर अप रही थी। फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया था।

टीमें और उनका महिला टी20 विश्व कप में प्रदर्शन
टीम कितनी बार
टूर्नामेंट खेले
बेस्ट परफॉर्मेंस
ऑस्ट्रेलिया 8 चैंपियंस (2010, 2012, 2014, 2018, 2020)
इंग्लैंड 8 चैंपियंस (2009)
वेस्टइंडीज 8 चैंपियंस (2016)
न्यूजीलैंड 8 रनर-अप (2009, 2010)
भारत 8 रनर-अप (2020)

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो भारत ने आयरलैंड के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में छह विकेट पर 155 रन बनाए। स्मृति मंधाना शतक से चूक गईं। वह 56 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 87 रन बनाकर आउट हुईं। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी है।

मंधाना के अलावा बाकी कोई भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। मंधाना ने शेफाली के साथ मिलकर ओपनिंग विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी निभाई। शेफाली 29 गेंदों में तीन चौके की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद मंधाना ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ दूसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी निभाई। आयरलैंड की कप्तान एल डेलानी ने 16वें ओवर में हरमनप्रीत और ऋचा घोष को दो लगातार गेंदों पर पवेलियन भेजा। हरमन 20 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, ऋचा खाता भी नहीं खोल सकीं। इसके बाद मंधाना ने छक्के के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 22वां अर्धशतक लगाया। यह इस विश्व कप में उनका दूसरा अर्धशतक रहा। 

Image

19वें ओवर में भारत को बड़े टोटल तक पहुंचाने के चक्कर में मंधाना कैच आउट हो गईं। उन्हें 19वें ओवर की चौथी गेंद पर ओर्ला प्रेंडरगास्ट ने गैबी लुईस के हाथों कैच कराया। इसके बाद अगली गेंद पर प्रेंडरगास्ट ने दीप्ति शर्मा को डेम्पसे के हाथों कैच कराया। दीप्ति खाता नहीं खोल सकीं।

पारी की आखिरी गेंद पर जेमिमा रॉड्रिग्स भी आउट हो गईं। वह 12 गेंदों में तीन चौके की मदद से 19 रन बना सकीं। पूजा वस्त्राकर दो रन बनाकर नाबाद रहीं। आयरलैंड की ओर से डेलानी ने तीन और प्रेंडरगास्ट ने दो विकेट लिए। अर्लीन केली को एक विकेट मिला।

Image

जवाब में आयरलैंड की टीम की शुरुआत खराब रही। पारी के पहले ओवर में ही आयरिश टीम को दो झटके लगे। पारी की पहली गेंद पर एमी हंटर रन आउट हो गई थीं। दो रन लेने के चक्कर में हंटर ने अपना विकेट गंवाया। वह एक रन बना सकीं। इसके बाद पांचवीं गेंद पर रेणुकी सिंह ने प्रेंडरगास्ट को क्लीन बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल सकीं। 

बारिश की वजह से खेल रुकने तक आयरलैंड ने 8.2 ओवर में दो विकेट गंवाकर 54 रन बना लिए थे। हालांकि, डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से बारिश की वजह से खेल रुकने तक भारत पांच रन आगे था। यानी आयरलैंड को अगर यह मैच जीतना था तो उसे 8.2 ओवर में 59 रन बनाने थे। आयरलैंड की टीम डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से पांच रन पीछे थी और यही निर्णायक साबित हुआ।

Image
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed