{"_id":"6389e1e09f048575c4785c1b","slug":"india-cricket-team-schedule-for-year-2023-odi-t20-test-matches-team-india-schedule-list","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Team India: विश्व कप में करीब 10 महीने बाकी, उससे पहले 18 वनडे खेलेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: विश्व कप में करीब 10 महीने बाकी, उससे पहले 18 वनडे खेलेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल
Fri, 02 Dec 2022 05:53 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 02 Dec 2022 05:53 PM IST
सार
वनडे टीम के नियमति खिलाड़ी शिखर धवन पहले ही कह चुके हैं कि बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू हो जाएगी। भारत को आगे कुल मिलाकर 18 वनडे खेलने हैं।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम इंडिया ने अगले साल अपने घर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर दी है। अगले साल अक्तूबर-नवंबर में वर्ल्ड कप प्रस्तावित है। हालांकि, इसका शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। हालांकि, शिखर धवन पहले ही कह चुके हैं कि बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू हो जाएगी। भारत को आगे कुल मिलाकर 18 वनडे खेलने हैं। इसके अलावा टीम को नौ टी20 और आठ टेस्ट भी खेलने हैं।
अगले साल वर्ल्ड कप से पहले भारत के तय मैच
विज्ञापन
अगले साल वर्ल्ड कप से पहले भारत के तय मैच
| खिलाफ | मैच | कब |
| बांग्लादेश | 3 वनडे, 2 टेस्ट | दिसंबर 2022 |
| श्रीलंका | 3 वनडे, 3 टी20 | जनवरी 2023 |
| न्यूजीलैंड | 3 वनडे, 3 टी20 | जनवरी-फरवरी
2023 |
| ऑस्ट्रेलिया | 3 वनडे, 4 टेस्ट | मार्च 2023 |
| वेस्टइंडीज | 3 वनडे, 2 टेस्ट, 3 टी20 | जुलाई 2023 |
| एशिया कप | अभी तय नहीं | सितंबर 2023 |
| ऑस्ट्रेलिया | 3 वनडे | सितंबर 2023 |
| वनडे वर्ल्ड कप | --- | अक्तूबर-नवंबर
2023 |
अगले साल एशिया कप भी प्रस्तावित है, जो कि वनडे फॉर्मट में खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद टीम इंडिया में बदलाव की मांग की जा रही थी। हालांकि, बीसीसीआई अगले साल वर्ल्ड कप को देखते हुए वनडे फॉर्मेट में रोहित शर्मा को ही बतौर कप्तान बनाए रखने का फैसला ले सकता है। वहीं, ज्यादातर सीनियर खिलाड़ी भी अगले साल विश्व कप में खेलते दिखेंगे। इनमें रोहित-धवन के अलावा विराट कोहली भी शामिल हैं। इनका यह आखिरी वनडे विश्व कप हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, लेकिन 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था। दो मैच बारिश से धुल गए थे। इस सीरीज में टीम इंडिया की बैटिंग तो अच्छी रही, लेकिन गेंदबाजों ने खराब प्रदर्शन किया था। वर्ल्ड कप को देखते हुए टीम इंडिया को इसमें सुधार करना होगा।
भारतीय टीम को आगामी विश्व कप तक तीन-तीन वनडे की छह सीरीज खेलनी है। इसमें बांग्लादेश, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज शामिल है। साथ ही टीम को एशिया कप में भी हिस्सा लेना है। भारत मेजबान होने के नाते पहले ही वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर चुका है। इसके अलावा इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान की टीम भी क्वालिफाई कर चुकी है। वेस्टइंडीज, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका को क्वालिफायर खेलना पड़ सकता है। इसके अलावा आयरलैंड, जिम्बाब्वे और नीदरलैंड की टीम भी क्वालिफायर खेलेगी।
राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होगा 2023 वनडे वर्ल्ड कप
2023 का वनडे वर्ल्ड कप राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। यानी 2019 में हुए वर्ल्ड कप की तरह सभी 10 टीमें एक दूसरे के खिलाफ मैच खेलेंगी। एक टीम कुल नौ मैच खेलेगी। फिर टॉप चार स्थान पर रहने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम फाइनल खेलेगी। फाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम या फिर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा सकता है।
2023 का वनडे वर्ल्ड कप राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। यानी 2019 में हुए वर्ल्ड कप की तरह सभी 10 टीमें एक दूसरे के खिलाफ मैच खेलेंगी। एक टीम कुल नौ मैच खेलेगी। फिर टॉप चार स्थान पर रहने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम फाइनल खेलेगी। फाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम या फिर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा सकता है।