{"_id":"676d5036d8cb5c40a50e3bb6","slug":"india-captain-rohit-sharma-was-in-an-animated-mood-unimpressed-by-yashasvi-jaiswal-s-fielding-in-mcg-test-2024-12-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: 'क्या गली क्रिकेट खेल रहे हो'? यशस्वी जायसवाल की फील्डिंग देख गुस्सा हुए रोहित; देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: 'क्या गली क्रिकेट खेल रहे हो'? यशस्वी जायसवाल की फील्डिंग देख गुस्सा हुए रोहित; देखें वीडियो
Thu, 26 Dec 2024 06:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 26 Dec 2024 06:18 PM IST
सार
फील्डिंग के दौरान रोहित की बातें स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हुई है। दरअसल, यह वाक्या उस वक्त हुआ जब रवींद्र जडेजा स्टीव स्मिथ को गेंद डाल रहे थे और रोहित ने दबाव बढ़ाने के लिए यशस्वी को प्वाइंट पर फील्डिंग के लिए भेजा। हालांकि, यशस्वी की फील्डिंग से रोहित प्रभावित नहीं दिखे।
विज्ञापन
रोहित और यशस्वी
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पर गुस्सा हो गए। प्वाइंट पर फील्डिंग के दौरान यशस्वी बार-बार उछल रहे थे जो रोहित को सही नहीं लगा और वह भारतीय बल्लेबाज को यह सलाह देते दिखाई दिए कि प्वाइंट पर किस तरह फील्डिंग करनी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
फील्डिंग के दौरान रोहित की बातें स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हुई है। दरअसल, यह वाक्या उस वक्त हुआ जब रवींद्र जडेजा स्टीव स्मिथ को गेंद डाल रहे थे और रोहित ने दबाव बढ़ाने के लिए यशस्वी को प्वाइंट पर फील्डिंग के लिए भेजा। हालांकि, यशस्वी की फील्डिंग से रोहित प्रभावित नहीं दिखे। स्मिथ ने बॉल डिफेंड की और उनके शॉट पर यशस्वी उछल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
जडेजा को भी दी थी सलाह
रोहित फर्स्ट स्लीप पर फील्डिंग कर रहे थे और यशस्वी को उछलता देख उन्होंने कहा, 'अरे जैसू (यशस्वी) गली क्रिकेट खेल रहा है क्या।' इसके बाद अगली गेंद पर रोहित ने यशस्वी को सलाह दी कि इस स्थान पर कैसे फील्डिंग करनी है। रोहित ने यशस्वी से कहा, 'नीचे बैठा रहे, जब तक बॉल खेलेगा नहीं, उठना नहीं, नीचे ही बैठो।' रोहित का यशस्वी को सलाह देते यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, इसमें यह स्पष्ट नहीं है कि रोहित ने यशस्वी को यह बात गुस्से से बोली या मजाकिया अंदाज में ऐसा किया। इससे पहले रोहित रवींद्र जडेजा को भी सलाह देते सुनाई दिए थे। उन्होंने जडेजा से कहा, 'जड्डू गेंद बाउंस हो रही है, टर्न भी हो रही है।'

Rohit Sharma in stumps mic is a total Entertainer 😄🔥 pic.twitter.com/Hb5EvOCtYC
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 26, 2024
बुमराह ने कराई भारत की वापसी
बॉक्सिंग डे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में छह विकेट गंवाकर 311 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 68 रन और कप्तान पैट कमिंस आठ रन बनाकर नाबाद हैं। पहले दिन दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर रही। जहां पहला सत्र ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। वहीं, दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मजबूत प्रतिद्वंद्विता दिखी। तीसरे सत्र में भारत पूरी तरह से हावी रहा। इस मैच के लिए दोनों टीमों में एक-एक बदलाव हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड और भारत ने शुभमन गिल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया।