फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India captain Rohit Sharma was heavily criticised by fans and experts for his captaincy during third test

IND vs AUS: रोहित शर्मा की कप्तानी पर उठ रहे सवाल, प्रशंसक और क्रिकेट विशेषज्ञों ने की आलोचना

Sun, 15 Dec 2024 01:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 15 Dec 2024 01:06 PM IST
सार

हेड और स्मिथ के बीच साझेदारी होता देख भारतीय प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर रोहित की कप्तानी को लेकर सवाल खड़े किए और टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के उनके फैसले की आलोचना की। इसके अलावा ये प्रशंसक रोहित की रणनीति से भी नाखुश दिखे।

विज्ञापन
India captain Rohit Sharma was heavily criticised by fans and experts for his captaincy during third test
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
loader

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के निशाने पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन के गाबा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में खराब कप्तानी के कारण रोहित पर निशाना साधा जा रहा है। भारत ने तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन की शुरुआत अच्छी तरह की थी और पहले सत्र में तीन विकेट भी निकाल लिए थे। हालांकि, ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को संभाला और दोनों ने शतक जड़ दिए। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया को 317 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। स्मिथ हेड के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई पारी को 75 पर तीन से स्कोर 317 तक ले गए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 242 रन की साझेदारी हुई। यह भारत के खिलाफ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथी सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है। स्मिथ के आउट होने से पहले उन्होंने हेड के साथ मिलकर भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशान किया। इस दौरान रोहित से एक कैच भी छूटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की तीखी प्रतिक्रिया
हेड और स्मिथ के बीच साझेदारी होता देख भारतीय प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर रोहित की कप्तानी को लेकर सवाल खड़े किए और टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के उनके फैसले की आलोचना की। इसके अलावा ये प्रशंसक रोहित की रणनीति से भी नाखुश दिखे। कुछ यूजर्स का कहना था कि रोहित ने स्मिथ और हेड के लिए फील्डिंग भी सही सेट नहीं की जिसका फायदा इन दोनों बल्लेबाजों ने उठाया। सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की प्रतिक्रिया..
विज्ञापन







 

रवि शास्त्री ने भी की आलोचना
क्रिकेट प्रशंसक ही नहीं, भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री भी रोहित की कप्तानी से खुश नहीं दिखे। उन्होंने कमेंट्री के दौरान हेड के खिलाफ अल्ट्रा डिफेंसिव फील्ड सेट करने के लिए रोहित की आलोचना की। शास्त्री ने इसे खराब फील्डिंग सेटअप करार दिया और उनका मानना था कि इससे बल्लेबाजों को गैप निकालने का मौका मिल रहा था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी शास्त्री की बातों से सहमत दिखे और उन्होंने कहा कि भारत को हेड के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाना होगा। 

गावस्कर-बांगड़ भी नाखुश 
संजय बांगड़ और सुनील गावस्कर भी रोहित की रणनीति से नाखुश रहे। रोहित का प्लान इस मैच में अब तक सफल नहीं हुआ है क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने बड़ी पारी खेल टीम को विशाल स्कोर की ओर अग्रसर कर दिया है। हेड ने इस दौरान लगातार दूसरा शतक लगाया, जबकि स्मिथ भी 17 महीने बाद टेस्ट में सैकड़ा जड़ने में सफल रहे। मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में अब तक छह विकेट पर 378 रन बना लिए हैं। भारत के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं जो अब तक पांच विकेट हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed