फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India captain Rohit Sharma said that they're unsure about using four spinners in semi-final against Australia

Champions Trophy: सेमीफाइनल में चार स्पिनर को उतारने को लेकर सुनिश्चित नहीं रोहित, बोले- यह लुभावना संयोजन

Mon, 03 Mar 2025 06:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 03 Mar 2025 06:22 PM IST
सार

वरुण ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट झटके। यह चैंपियंस ट्रॉफी के डेब्यू मुकाबले में किसी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। भारत को मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दुबई में ही खेलना है। इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि भारत फिर चार स्पिनरों के साथ उतरेगा या नहीं।

विज्ञापन
India captain Rohit Sharma said that they're unsure about using four spinners in semi-final against Australia
रोहित शर्मा - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में चार स्पिनर को उतारने को लेकर सुनिश्चित नहीं हैं। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए मुकाबले में चार स्पिनर को उतारा था जो यह सही फैसला रहा क्योंकि वरुण चक्रवर्ती की अगुआई में स्पिनरों ने कुल नौ विकेट झटके और भारत की जीत में अहम योगदान दिया। 
विज्ञापन

रोहित ने नहीं खोले पत्ते 
वरुण ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट झटके। यह चैंपियंस ट्रॉफी के डेब्यू मुकाबले में किसी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। भारत को मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दुबई में ही खेलना है। इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि भारत फिर चार स्पिनरों के साथ उतरेगा या नहीं। रोहित ने मैच से पहले यह नहीं बताया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में वह चार स्पिनरों को लेकर उतरेंगे या नहीं, लेकिन कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती के शानदार प्रदर्शन के बाद यह लुभावना विकल्प लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित ने सेमीफाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हमें सोचना होगा। अगर हम चार स्पिनरों को लेकर उतरना भी चाहें तो चार स्पिनरों की जगह कैसे बनेगी। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि हम यहां के हालात से वाकिफ हैं और हमें पता है कि क्या काम करेगा और क्या नहीं। इस पर विचार करेंगे कि सही संयोजन क्या होगा लेकिन यह काफी लुभावना विकल्प है। 

वरुण को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जगह मौका दिया गया था। वरुण के बारे में रोहित ने कहा, उसने बता दिया कि वह क्या कर सकता है। अब हमें सोचना है कि सही संयोजन क्या होगा। उसने एक मैच खेला और वैसा ही प्रदर्शन किया, जैसा हम चाहते थे। वह कुछ अलग है और जब फॉर्म में होता है तो पांच-पांच विकेट लेता है। हमारे सामने अब चयन की अच्छी दुविधा है। हम ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी क्रम के अनुरूप ही गेंदबाजी संयोजन चुनेंगे।
विज्ञापन

रोहित ने वरुण को सराहा 
टी20 विश्व कप 2021 में दुबई में ही पाकिस्तान के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए वरुण ने शानदार वापसी की जिसकी कप्तान ने तारीफ भी की। रोहित ने कहा, वह अब पहले की तुलना में अधिक सटीक हो गया है। उस समय उसने इतनी क्रिकेट नहीं खेली थी तो अनुभव कम था। लेकिन पिछले दो तीन साल में काफी क्रिकेट खेली है, चाहे घरेलू क्रिकेट हो या आईपीएल और अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट। वह अब अपनी गेंदबाजी को बखूबी समझता है। कई बल्लेबाजों को उसके वैरिएशन समझ में नहीं आते जो अच्छी बात है। आपको ऐसे ही गेंदबाज चाहिए जो एक तरह से ही गेंदबाजी नहीं करें। विविधता और सटीकता दोनों जरूरी है।

भारतीय कप्तान ने यह भी कहा कि टूर्नामेंट के आखिरी चरण में अब मध्यक्रम के बल्लेबाज रन बना रहे हैं। उन्होंने कहा, मध्यक्रम काफी अनुभवी है और टिककर खेलते हुए कुछ रन बनाना जरूरी था। श्रेयस, केएल, हार्दिक और अक्षर सभी ने रन बनाए हैं जो हमारे लिए अच्छा संकेत है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले अक्षर को बता दिया गया था कि वह पांचवें नंबर पर उतरेगा और उसने पिछले साल बल्लेबाजी में गजब का सुधार किया है जिससे हम उसे मध्यक्रम में उतार पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed