फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india can make three changes for the oval test against england

ENGvIND: ट्रेनिंग सेशन से मिले संकेत, हार्दिक पांड्या को किया जाएगा टीम इंडिया से बाहर!

Thu, 06 Sep 2018 12:08 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Sep 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
india can make three changes for the oval test against england
हार्दिक पांड्या

विराट कोहली जब से टीम इंडिया के कप्तान बने हैं, तब से साउथ हैम्पटन एकमात्र ऐसा टेस्ट रहा जहां उन्होंने पिछले टेस्ट की अंतिम एकादश को बरकरार रखा। हालांकि, टीम इंडिया सीरीज का चौथा टेस्ट 60 रन से हार गई। 

विज्ञापन


अब देखना यह होगा कि क्या विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से द ओवल में शुरू होने वाले पांचवें व अंतिम टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव करेंगे। विश्व नंबर-1 टेस्ट टीम ने बुधवार को जिस तरह अभ्यास किया, उस देखकर तो लगता है कि अंतिम टेस्ट में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन

हैदराबाद के बल्लेबाज को मिलेगा टेस्ट डेब्यू का मौका?

india can make three changes for the oval test against england
हनुमा विहारी

दाएं हाथ के बल्लेबाज हनुमा विहारी उन दो नए चेहरों में से एक हैं, जिसे इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया में चुना गया। विहारी मिडिल ऑर्डर बैट्समैन हैं। बता दें कि आखिरी दो टेस्ट के लिए मुरली विजय की जगह पृथ्वी शॉ जबकि कुलदीप यादव की जगह विहारी को शामिल किया गया था। वैसे, विहारी को विराट कोहली के बैक-अप के रूप में शामिल किया गया क्योंकि लॉर्ड्स टेस्ट में कप्तान पीठ दर्द की समस्या से जूझ रहे थे। 

पांचवें टेस्ट से दो दिन पहले विहारी को प्रमुख ग्रुप में बल्लेबाजी अभ्यास करने का मौका मिला। प्रथम श्रेणी के सक्रिय क्रिकेटर्स में विहारी का सर्वश्रेष्ठ औसत है। उन्होंने नेट्स पर अच्छी बल्लेबाजी की। उनका डिफेंस भी मजबूत नजर आया।

कोच संजय बांगर ने विहारी को सिर्फ एक सलाह दी कि वह फ्रंटफुट डिफेंस के लिए बहुत झुक रहे हैं, जिस पर उन्हें नियंत्रण करना चाहिए। अगर हनुमा ने डेब्यू किया तो वह टीम इंडिया के 292वें टेस्ट खिलाड़ी बन जाएंगे।

क्या अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ मैदान संभालेगी टीम इंडिया?

india can make three changes for the oval test against england
पृथ्वी शॉ

अगर विहारी को मौका मिला तो टीम से बाहर किसे किया जाएगा? अगर टीम इंडिया शीर्षक्रम में कोई बदलाव नहीं करती है तो यह तय है कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को बाहर बैठना पड़ सकता है। 

पांड्या साउथ हैम्पटन में बिलकुल प्रभावी नहीं थे, इसलिए उन्हें बाहर बैठाया जा सकता है। पांड्या ने बुधवार को गेंदबाजी का अभ्यास जरूर किया, लेकिन उन्हें अंत में बल्लेबाजी का मौका मिला। अगर टीम इंडिया ने पांड्या को बाहर किया तो अब तक के तीन विदेशी दौरों में यह पहला मौका होगा जब पांड्या किसी टेस्ट में बाहर बैठेंगे।

कोहली ने अब तक पांच गेंदबाजों के साथ विरोदिः टीम पर आक्रमण किया, जिसमें पांड्या तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे। मगर इस सीरीज में दिखा कि अगर गेंदबाजों के लिए पिच मददगार नहीं हो तो पांड्या का प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा। 

तब वह बल्लेबाज ऑलराउंडर बन जाते हैं। हालांकि, उन्होंने बल्लेबाजी में भी अब तक निरंतरता नहीं दिखाई है। अगर पांड्या बाहर हुए तो टीम इंडिया 6 बल्लेबाज, एक विकेटकीपर और सिर्फ चार गेंदबाजों के साथ मैदान संभालेगी।

विज्ञापन

अश्विन बनाएंगे रविंद्र जडेजा के लिए जगह?

india can make three changes for the oval test against england
अश्विन और जडेजा - फोटो : twitter

रविचंद्रन अश्विन भी चौथे टेस्ट में बिलकुल भी अपना प्रभाव नहीं फैला सके। वहीं इंग्लैंड के लिए मोइन अली ने मैच विजयी प्रदर्शन किया। ऐसी जानकारी मिली है कि अश्विन अपनी चोट से पूरी तरह उबरे नहीं हैं और अब आखिरी टेस्ट में वह रविंद्र जडेजा के लिए जगह बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed