{"_id":"66dc30ab5891b644d005e12a","slug":"india-c-beat-india-d-in-duleep-trophy-match-in-third-day-news-and-updates-in-hindi-manav-suthar-shines-2024-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Duleep Trophy: ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इंडिया-सी को मिली जीत, मानव सुथार चमके, झटके कुल आठ विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Duleep Trophy: ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इंडिया-सी को मिली जीत, मानव सुथार चमके, झटके कुल आठ विकेट
Sat, 07 Sep 2024 04:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अनंतपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अनंतपुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 07 Sep 2024 04:23 PM IST
सार
श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली इंडिया डी की दूसरी पारी 236 रनों पर सिमटी थी और उसने जीत के लिए 233 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे इंडिया सी ने छह विकेट खोकर प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन
इंडिया सी बनाम इंडिया डी
- फोटो : Screen Grab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इंडिया सी ने दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में इंडिया डी को तीसरे ही दिन शनिवार को चार विकेट से हराया। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली इंडिया डी की दूसरी पारी 236 रनों पर सिमटी थी और उसने जीत के लिए 233 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे इंडिया सी ने छह विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। इंडिया सी के लिए कप्तान ऋतुराज ने 46, आर्यन जुयाल ने 47 और रजत पाटीदार ने 44 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
अभिषेक-सुथार की शानदार साझेदारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय इंडिया सी को पारी लड़खड़ा गई थी और उसने 191 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, अभिषेक पोरेल और मानव सुथार ने सातवें विकेट विकेट के लिए 42 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। इंडिया डी की ओर से सारांश जैन ने दमदार गेंदबाजी की और चार विकेट झटके। सारांश ने ऋतुराज, साई सुदर्शन, रजत और बाबा इंद्रजीत के विकेट लेकर इंडिया डी को मुकाबले में बनाए रखने की कोशिश की। हालांकि, अभिषेक और सुथार की साझेदारी ने इंडिया सी को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।

सुथार ने किया कमाल
इससे पहले, सुथार ने शानदार गेंदबाजी की और मैच में कुल आठ विकेट अपने नाम किए जिसमें दूसरी पारी उन्होंने सात विकेट लिए। इंडिया डी ने तीसरे दिन की शुरुआत आठ विकेट पर 206 रन से की। दूसरे दिन स्टंप तक 11 रन बना चुके अक्षर पटेल ने हर्षित राणा के साथ मिलकर पारी आगे बढ़ाई, लेकिन वह सिर्फ 30 रन और जोड़ सके। अक्षर 28 रन बनाकर नौवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। उनके आउट होने के बाद सुथार ने आदित्य ठाकरे को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा और इंडिया डी की पारी समाप्त कर दी। सुथार ने इंडिया डी के अंतिम दोनों विकेट हासिल किए। सुथार को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

गायकवाड़ और सुदर्शन ने दिलाई अच्छी शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करते हुए गायकवाड़ और साई सुदर्शन (22) ने 64 रन की साझेदारी के साथ भारत सी को अच्छी शुरूआत दिलाई। सारांश जैन ने सुदर्शन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ने के बाद गायकवाड़ को भी चलता किया। जुयाल और पाटीदार ने इसके बाद तीसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। जैन ने मैच में एक बाद फिर साझेदारी को तोड़ने का काम किया। उन्होंने पाटीदार को आउट किया, जबकि इसके तुरंत बाद अर्शदीप सिंह ने जुयाल को चलता किया।