{"_id":"42f32626-db09-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"india-becomes-champ-in-betting-world-before-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल से पहले ही चैम्पियन बनी टीम इंडिया!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फाइनल से पहले ही चैम्पियन बनी टीम इंडिया!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 22 Jun 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच रविवार को एजबेस्टन में खेला जाना है, लेकिन इससे पहले ही टीम इंडिया ने दूसरे मैदान में बाजी मार ली है।
विज्ञापन
इंग्लैंड की शीर्ष ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट ने भारत को विजेता मान लिया है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है और मौजूदा वर्ल्ड कप चैम्पियन भी वही है। दूसरी ओर इंग्लैंड अपना पहली बड़ा एकदिवसीय चैम्पियनशिप जीतने की कोशिश में है।
विज्ञापन
सभी ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट का मानना है कि भारत यह मैच जीतेगा। हालांकि, मौसम को लेकर कुछ आशंका है।
बेटिंगडायरेक्टरीडॉटकॉम और लैडब्रोक्स के मुताबिक टीम इंडिया की जीत पर 8/11 का सट्टा है, जबकि सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को पीटने वाली इंग्लैंड के पक्ष में केवल 11/10 का दांव है।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के हर मैच में बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के कारण बल्लेबाजी के मामले में भी भारतीय टीम पर दांव लगाया जा रहा है। खब्बू बल्लेबाज शिखर धवन ने टूर्नामेंट में 322 रन जुटाए हैं और अपनी टीम के शीर्ष बल्लेबाज के रूप में 5/2 का दांव लगा है।
सिर्फ गेंदबाजी के मामले में इंग्लैंड आगे है। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अब तक इस सीरीज में 10 विकेट चटकाए हैं और 9/4 के दांव के साथ वह गेंदबाजों में शीर्ष पर हैं।