फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India beats South Africa by 8 wickets in first ODI Sai Sudharsan Shreyas Iyer Arshdeep singh Avesh khan shines

IND vs SA: भारत पांच साल बाद दक्षिण अफ्रीका में वनडे जीता, अर्शदीप-आवेश के बाद सुदर्शन और अय्यर ने किया कमाल

Sun, 17 Dec 2023 06:30 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: रोहित राज Updated Sun, 17 Dec 2023 06:30 PM IST
सार

India beats South Africa: गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और आवेश खान की जोड़ी ने कहर बरपा दिया। दोनों ने मिलकर नौ विकेट लिए। पांच विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
India beats South Africa by 8 wickets in first ODI Sai Sudharsan Shreyas Iyer Arshdeep singh Avesh khan shines
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत से शुरुआत की है। उसने अफ्रीकी टीम को हराकर सीरीज में 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। सीरीज का दूसरा मैच 19 दिसंबर को गकबेराह में खेला जाएगा। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और आवेश खान की जोड़ी ने कहर बरपा दिया। दोनों ने मिलकर नौ विकेट लिए। पांच विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इनदोनों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद साई सुदर्शन ने डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाकर मैच को समाप्त किया। श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन


जोहानिसबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम 116 रन पर सिमट गई। जवाब में टीम इंडिया ने 16.4 ओवर में 117 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पांच साल बाद उसके घरेलू मैदान पर वनडे में हराया। 2018 में सेंचुरियन के मैदान पर टीम इंडिया को पिछली जीत मिली थी। उसके 2022 में लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

India beats South Africa by 8 wickets in first ODI Sai Sudharsan Shreyas Iyer Arshdeep singh Avesh khan shines
साई सुदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की पारी में बचे रह गए 200 गेंद
भारत की पारी में 200 गेंद बाकी रह गए। वनडे में गेंद शेष रहते हुए दक्षिण अफ्रीका की यह दूसरी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले 2008 में इंग्लैंड ने नॉटिंघम में 215 गेंद शेष रहते दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच जीत लिया था। वहीं, गेंद शेष रहते हुए भारत की यह चौथी बड़ी जीत है। 2023 में श्रीलंका के खिलाफ 263 गेंद, 2001 में केन्या के खिलाफ 231 और 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ  211 गेंद शेष रहते भारत ने मैच को जीत लिया था।

India beats South Africa by 8 wickets in first ODI Sai Sudharsan Shreyas Iyer Arshdeep singh Avesh khan shines
साई सुदर्शन और श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
ये भी पढ़ें: IND vs SA ODI: सुदर्शन का 22 साल की उम्र में डेब्यू, ठोस तकनीक और दबाव में बेहतरीन बल्लेबाजी है खासियत

सुदर्शन ने डेब्यू मैच में किया कमाल

दक्षिण अफ्रीका से मिले 117 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को पहला झटका ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में लगा। वह चौथे ओवर में पांच रन बनाकर वियान मुल्डर का शिकार बने। उनके आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए। अय्यर ने आक्रामक रवैया अपनाया। इससे सुदर्शन को आराम से खेलने का मौका मिल गया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की। अय्यर 111 रन के स्कोर पर आउट हुए। वह मैच को फिनिश नहीं कर पाए। अय्यर ने 45 गेंद पर 52 रन की पारी खेली। उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया। सुदर्शन 43 गेंद पर 55 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने नौ चौके लगाए। तिलक वर्मा एक रन बनाकर नाबाद लौटे। दक्षिण अफ्रीका के लिए वियान मुल्डर और एंडिले फेहलुकवायो ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन

India beats South Africa by 8 wickets in first ODI Sai Sudharsan Shreyas Iyer Arshdeep singh Avesh khan shines
साई सुदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
खास लिस्ट में सुदर्शन का नाम
साई सुदर्शन भारत के लिए अपने पहले वनडे में 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले 17वें बल्लेबाज बन गए। वह भारत के चौथे ओपनर हैं जिन्होंने डेब्यू वनडे में 50 या उससे अधिक रन की पारी खेली है। रॉबिन उथप्पा ने 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ 86 रन बनाए थे। केएल राहुल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2016 में नाबाद 100 रन की पारी खेली थी। जिम्बाब्वे के खिलाफ ही 2016 में फैज फजल ने नाबाद 55 रन बनाए थे।

India beats South Africa by 8 wickets in first ODI Sai Sudharsan Shreyas Iyer Arshdeep singh Avesh khan shines
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
ये भी पढ़ें: IND vs SA: अर्शदीप ने रचा इतिहास, द. अफ्रीका में पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज; देखें रिकॉर्ड्स

अर्शदीप और आवेश ने बरपाया कहर

भारत के लिए गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने कमाल कर दिया। दोनों ने मिलकर नौ विकेट लिए। अर्शदीप को पांच और आवेश को चार विकेट मिले। पारी के दूसरे ओवर में ही अर्शदीप सिंह ने लगातार दो गेंद पर दो विकेट झटके। इस ओवर की चौथी गेंद पर अर्शदीप ने रीजा हेंड्रिक्स को बोल्ड किया। गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेट पर जा लगी। रीजा खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद अगली ही गेंद पर अर्शदीप ने रसी वान डर डुसेन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह भी खाता नहीं खोल सके। अर्शदीप हैट्रिक का मौका चूक गए। टोनी डी जॉर्जी अच्छे टच में दिख रहे थे, लेकिन अर्शदीप ने उन्हें भी पवेलियन भेज दिया। अर्शदीप ने टोनी डी जॉर्जी को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। वह 22 गेंद में 28 रन बना सके। इसके बाद पारी के 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप ने हेनरिक क्लासेन (6) को बोल्ड किया। 

India beats South Africa by 8 wickets in first ODI Sai Sudharsan Shreyas Iyer Arshdeep singh Avesh khan shines
अर्शदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला।
अर्शदीप के कहर के बाद आवेश खान की घातक गेंदबाजी देखने को मिली। अफ्रीकी पारी के 11वें ओवर में आवेश खान हैट्रिक से चूक गए। शुरुआती दो गेंद पर उन्होंने एडेन मार्करम और वियान मुल्डर को पवेलियन भेजा। आवेश ने फिर डेविड मिलर को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। मिलर दो रन बना सके। इसके बाद केशव महाराज (4) को अपना चौथा शिकार बनाया। अर्शदीप को पांचवीं सफलता पारी के 26वें ओवर में मिली। उन्होंने मैदान पर जम चुके एंडिले फेहलुकवायो को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 49 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कुलदीप ने आखिरी विकेट लिया। आवेश पांच विकेट नहीं ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed